ब्रेकिंग

शनिचरी बाजार स्थित श्री लंगूर वीर मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ कलश एवं ध्वजारोहण

418160720260624111001580499.jpg

-महापौर अलका बाघमार ने नगर की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Image after paragraph


दुर्ग। शहर के ऐतिहासिक शनिचरी बाजार स्थित श्री लंगूर वीर मंदिर में गुरुवार को श्रद्धा, आस्था एवं धार्मिक उल्लास के वातावरण में मंदिर शिखर पर विधि-विधान के साथ कलश एवं ध्वजारोहण का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमार शामिल हुईं और भगवान के दर्शन कर नगर एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
धार्मिक आयोजन राजू महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ, जिसमें खेमंत तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना कराई। पूजन के उपरांत मंदिर शिखर पर विधिवत कलश स्थापना एवं ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के साथ ही पूरा मंदिर परिसर जयकारों, भक्ति गीतों और श्रद्धालुओं की आस्था से गुंजायमान हो उठा।
इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। 

Image after paragraph


उन्होंने कहा कि हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और इसे संजोकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मंदिर समिति के सदस्य, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर रंजीता पाटिल, लोकेश्वरी ठाकुर,मानव सोनकर,आनंद देव ताम्रकार, राजू महाराज, खेमंत तिवारी, लोकेश सोनकर, रोशन कुमार ढीमर, छन्नू यादव, नरेंद्र सोनकर सहित अनेक श्रद्धालु एवं नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.