ब्रेकिंग

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी शांति वोरा पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

29314072026131147whatsappimage2026-07-14at6.38.29pm.jpeg


दुर्ग। अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तरप्रदेश के पूर्व राज्यपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व.मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी श्रीमती शांति वोरा का मंगलवार को शिवनाथ नदी मुक्तिधाम में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र अरविंद वोरा ने मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम इच्छा के अनुरूप उनका अंतिम संस्कार स्व. मोतीलाल वोरा की समाधि स्थल के समीप किया गया।
अंतिम संस्कार के दौरान शोक की गहरी लहर छाई रही। इस दौरान पुत्र पूर्व विधायक अरुण वोरा, पौत्र संदीप वोरा, सुमीत वोरा, आशीष वोरा सहित समूचा परिवार भावुक हो उठा। उपस्थित जनसमूह ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। शोकसभा में कांग्रेस और भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने श्रीमती शांति वोरा के सरल, सौम्य एवं सेवा-समर्पित व्यक्तित्व तथा उनके सामाजिक और धार्मिक योगदान को स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव, भिलाई महापौर नीरज पाल, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल, दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश साहू, प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजेन्द्र साहू, दीपक दुबे, अय्यूब खान, पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार, आर.एन. वर्मा, नगर निगम सभापति श्याम शर्मा, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, पूर्व सभापति राजेश यादव, राजकुमार नारायणी, राकेश शर्मा, सीजू एंथोनी, पार्षद अरुण सिंह, ऋषभ जैन (बाबू), हिंदू युवा मंच के संयोजक गोविंदराज नायडु, जिला भाजपा उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, अशोक राठी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Image after paragraph


गौरतलब है कि 91 वर्षीय श्रीमती शांति वोरा का सोमवार की सुबह निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए पद्मनाभपुर स्थित वोरा निवास पर रखा गया, जहां सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और आम नागरिकों का श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए तांता लगा रहा।
सोमवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, बी.डी. कुरैशी सहित कांग्रेस और भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने वोरा निवास पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
मंगलवार दोपहर लगभग 1:30 बजे पद्मनाभपुर स्थित निवास से स्व. श्रीमती शांति वोरा की अंतिम यात्रा शिवनाथ नदी मुक्तिधाम के लिए रवाना हुई। अंतिम यात्रा के दौरान मार्ग में विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए एकत्र हुए और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूरे मार्ग में वातावरण शोकमय बना रहा।
अंतिम यात्रा एवं अंतिम संस्कार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे, कमलनारायण रुंगटा, मदन जैन, पार्षद दीपक साहू, प्रकाश गीते, अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, भोला महोबिया, महेंद्र कपूर ताम्रकार, अनिल ताम्रकार, राहुल शर्मा, संजय गर्ग, आयुष शर्मा, राजकुमार साहू, श्री साई मंदिर समिति के अध्यक्ष धनेंद्र सिंह चंदेल, सचिव धीरेंद्र शर्मा, प्रकाश शिवणकर, संतोष खिरोडकर, रामेन्द्र बंजारी, मुरलीधर राऊत, गणेश निर्मलकर, प्रभाकर राव पाटने, रोमनाथ साहू, श्रीधर भजने, राजकुमार पाली, कौशल किशोर सिंह, विमल यादव, श्रीकांत समर्थ, देव कुमार जंघेल, संजय सिंह,परमजीत सिंह भुई, फतेह सिंह भाटिया, नंदू महोबिया, नीलू ठाकुर, रत्ना नारमदेव, प्रेमलता साहू, रामकली यादव, रवि भट्ट, संजय बत्रा, अनूप पाटिल, हेमंत तिवारी, विवेक मिश्रा, महेश सोनवानी सहित विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media
Operation not permitted