दुर्ग। ग्राम गनियारी में 14 जुलाई 2026 को स्वर्गीय पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के श्रद्धांजलि कार्यक्रम के आयोजन को देखते हुए दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वीआईपी एवं आम नागरिकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
यातायात पुलिस के अनुसार कुम्हारी की ओर से आने वाले वाहन चालक कुम्हारी चौक से कुगदा अंडर ब्रिज, उरला, देवबलोदा, पार्थवी कॉलेज चौक (सिरसा कला) होते हुए ग्राम गनियारी पहुंचेंगे।
उतई एवं सेलुद की ओर से आने वाले वाहन चालक उतई/सेलुद से डुंडेरा, महका कला होते हुए ग्राम गनियारी तक पहुंच सकते हैं।
वहीं अमलेश्वर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए अमलेश्वर, मोतीपुर, औरी और आऊँधी होकर ग्राम गनियारी पहुंचने का मार्ग निर्धारित किया गया है।
दुर्ग यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें, ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें तथा अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें। पुलिस ने कहा है कि नागरिकों के सहयोग से श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु और सुरक्षित बनाए रखी जा सकेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.