ब्रेकिंग

जिला अस्पताल में स्पायरोमीटर शुरू करने और ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित कराने की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

15613072026125517whatsappimage2026-07-13at6.23.22pm.jpeg

दुर्ग। स्व. पांडुरंग राव जिला चिकित्सालय, दुर्ग में स्थापित नई स्पायरोमीटर मशीन का संचालन शीघ्र शुरू कराने तथा ब्लड बैंक में रक्त की कमी दूर करने की मांग को लेकर कलेक्टर अभिजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि जिला चिकित्सालय वर्तमान में 500 बिस्तरों की क्षमता के साथ प्रतिदिन 1000 से अधिक मरीजों को चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। यहां दुर्ग जिले के अलावा आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल के ओपीडी मेडिसिन विभाग में फेफड़ों की जांच के लिए नई स्पायरोमीटर मशीन स्थापित है, लेकिन उसका संचालन शुरू नहीं होने से श्वसन एवं फेफड़ों से संबंधित मरीज आवश्यक जांच और उपचार से वंचित हो रहे हैं।
ज्ञापन में कहा गया कि मशीन बंद होने के कारण मरीजों को निजी अथवा अन्य संस्थानों में जांच करानी पड़ रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर एवं सामान्य परिवारों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ रहा है। इसलिए जनहित को ध्यान में रखते हुए स्पायरोमीटर मशीन का तत्काल संचालन प्रारंभ कराया जाए।
इसके साथ ही जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में निर्धारित मानकों के अनुरूप रक्त की उपलब्धता नहीं होने का भी मुद्दा उठाया गया। ज्ञापन में विभिन्न सामाजिक संगठनों, संस्थाओं एवं समाजों के सहयोग से शीघ्र रक्तदान शिविर आयोजित कर ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराने की अपील की गई।
यह ज्ञापन जिला चिकित्सालय की जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर तथा मानद सदस्य प्रशांत डोंगांवकर ने कलेक्टर अभिजीत सिंह को सौंपा। कलेक्टर ने ज्ञापन पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.