दुर्ग

पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, विवेचना की गुणवत्ता एवं तकनीक आधारित पुलिसिंग की व्यापक समीक्षा की

467120720261247521001560901.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर-6 दुर्ग में दुर्ग रेंज के अंतर्गत दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिलों के राजपत्रित अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक लेकर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, विवेचना की गुणवत्ता एवं तकनीक आधारित पुलिसिंग की व्यापक समीक्षा की। बैठक के बाद उन्होंने इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) का अवलोकन कर स्मार्ट पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में दुर्ग पुलिस की ओर से विगत एक वर्ष के दौरान अपराध नियंत्रण, संपत्ति संबंधी अपराधों के निराकरण, साइबर अपराधों की रोकथाम, मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान, सामुदायिक पुलिसिंग, महिला एवं बाल सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, आधुनिक तकनीक के उपयोग तथा जनविश्वास बढ़ाने के लिए किए गए नवाचारों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया।
पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण की वैज्ञानिक एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित की जाए। गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई, लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण, रोजनामचा का नियमित अध्ययन, अपराध प्रवृत्तियों का विश्लेषण तथा संवेदनशील क्षेत्रों की सतत निगरानी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
उन्होंने फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने, महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों एवं कमजोर वर्गों से जुड़े मामलों में संवेदनशील और पीड़ित-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने तथा साइबर अपराधों से निपटने के लिए तकनीकी दक्षता बढ़ाने और डिजिटल साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया।
बैठक में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, नियमित प्रशिक्षण, अनुशासन, टीमवर्क तथा जनता के प्रति विनम्र एवं पारदर्शी व्यवहार को प्रभावी पुलिसिंग का महत्वपूर्ण आधार बताया गया।
समीक्षा बैठक के बाद पुलिस महानिदेशक ने पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में स्थापित इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों, ऑटोमेटेड ट्रैफिक मॉनिटरिंग, डिजिटल प्रवर्तन प्रणाली, ई-चालान व्यवस्था तथा यातायात नियंत्रण प्रणाली का अवलोकन कर उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए सड़क सुरक्षा और स्मार्ट पुलिसिंग को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में अभिषेक शांडिल्य, विजय कुमार अग्रवाल सहित दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिलों के राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पुलिस महानिदेशक द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन का संकल्प भी व्यक्त किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.