दुर्ग

दुर्ग पुलिस के मेगा मेडिकल कैम्प में 843 पुलिसकर्मियों व परिजनों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

896120720261237011001560842.jpg

पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने किया शुभारंभ, बोले- स्वस्थ पुलिस बल ही बेहतर कानून व्यवस्था की आधारशिला

Image after paragraph


दुर्ग। दुर्ग पुलिस द्वारा "जन मित्र" अभियान के तहत मेघगंगा ग्रुप एवं स्पर्श अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में नई पुलिस लाइन, थगड़ा बांध में रविवार को एक दिवसीय मेगा मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के अरुण देव गौतम ने वृक्षारोपण एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर कुल 843 पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी एवं उनके परिवारजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने कहा कि पुलिसकर्मी लगातार तनावपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करते हैं। ऐसे में उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की नियमित जांच आवश्यक है। उन्होंने संतुलित आहार, योग और नियमित व्यायाम को जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर जोर देते हुए कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर पुलिस कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।
इस अवसर पर अभिषेक शांडिल्य ने कहा कि अनियमित दिनचर्या के कारण पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। समय-समय पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक पहचान और स्वस्थ पुलिस बल के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
वहीं विजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के साथ-साथ सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों को भी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना है, ताकि उनमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े।

Image after paragraph


मेगा मेडिकल कैम्प में 22 विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में NABL प्रमाणित पैथोलॉजी जांच, नेत्र परीक्षण, दंत परीक्षण, संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण तथा विभिन्न सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराई गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के साथ आवश्यक उपचार संबंधी परामर्श भी दिया।
कार्यक्रम में अभिजीत सिंह सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, नगर सेना के अधिकारी, चिकित्सक एवं बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी तथा उनके परिवारजन उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मेघगंगा ग्रुप, स्पर्श अस्पताल और लाइफ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर की टीम के सहयोग की सराहना करते हुए शिविर को सफल आयोजन बताया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.