दुर्ग। राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने प्रदेश महासचिव आदित्य नारंग के निर्देश पर शुक्रवार को दुर्ग प्रवास के दौरान प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को छात्रहित से जुड़ी विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एनएसयूआई ने दुर्ग नगर निगम एवं दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के पटरीपार अथवा चिखली क्षेत्र में एक नए शासकीय महाविद्यालय की स्थापना की मांग की। संगठन का कहना है कि बढ़ती छात्र संख्या को देखते हुए नए कॉलेज की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है।
इसके अलावा विश्वविद्यालय की नई बिल्डिंग का विस्तार किए जाने की मांग भी रखी गई। एनएसयूआई ने बताया कि विश्वविद्यालय के अंतर्गत 158 महाविद्यालय तथा दुर्ग संभाग के सभी सात जिलों के कॉलेज संबद्ध हैं, जिसके कारण विद्यार्थियों की सुविधाओं और शैक्षणिक गतिविधियों के विस्तार के लिए अधोसंरचना विकसित करना आवश्यक है।
ज्ञापन में विश्वविद्यालय में वाणिज्य (कॉमर्स) एवं कला (आर्ट्स) विषयों की यूटीडी (यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट) कक्षाओं को शीघ्र प्रारंभ करने की मांग भी की गई, ताकि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें।
एनएसयूआई के छात्र नेता युवा चंद्राकर ने शिक्षा मंत्री से आग्रह किया कि छात्रहित एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए इन मांगों से राज्य शासन को अवगत कराते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय कराया जाए।
इस अवसर पर तिरुपति युवा चंद्राकर, चैतन्य बंछोर, मयंक देशमुख, पीयूष सिन्हा, रोशन देवांगन, मृदुल सिंह, रिया दत्ता, अंजली साव, सृष्टि चंद्राकर, रोशन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.