दुर्ग

जिला चिकित्सालय दुर्ग के ब्लड बैंक की तत्परता से गंभीर मरीजों को मिला जीवनदायी रक्त

781090720260801271001542741.jpg

-रस्तोगी कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्र सहित चार रक्तदाताओं ने निभाई मानवता की मिसाल
दुर्ग।
जिला चिकित्सालय दुर्ग के ब्लड बैंक की त्वरित पहल से गुरुवार को फीमेल मेडिकल वार्ड में भर्ती दो गंभीर मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया गया। ब्लड बैंक स्टाफ की सक्रियता और स्वैच्छिक रक्तदाताओं के सहयोग से दोनों मरीजों के लिए आवश्यक रक्त की व्यवस्था कर उनकी मदद की गई।
फीमेल मेडिकल वार्ड में भर्ती गंभीर मरीज सावित्री यदु को A पॉजिटिव तथा रोशनी निषाद को AB पॉजिटिव रक्त की तत्काल आवश्यकता थी। इस पर जिला चिकित्सालय दुर्ग के सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशीष कुमार मिंज एवं ब्लड बैंक प्रभारी अधिकारी डॉ. संतराम चुरेंद्र के मार्गदर्शन में ब्लड बैंक स्टाफ हिमांशु चंद्राकर ने रक्तदाताओं से संपर्क कर तत्काल उन्हें ब्लड बैंक बुलाया।
रक्तदान के लिए शेख जुनेद (42 वर्ष) एवं तिलक सिंह राजपूत (50 वर्ष) ने A पॉजिटिव रक्तदान किया, जबकि राकेश (29 वर्ष) ने AB पॉजिटिव रक्त देकर मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इसी दौरान रस्तोगी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, भिलाई के बीएससी नर्सिंग अंतिम वर्ष के छात्र नीरज साहू (24 वर्ष) ने भी AB पॉजिटिव रक्त का अपना तीसरा स्वैच्छिक रक्तदान किया। उन्होंने स्वीटी आदित्य मैडम की उपस्थिति में रक्तदान कर युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
रक्तदान के दौरान ब्लड बैंक काउंसलर टी.एस. एंथोनी, नर्सिंग ऑफिसर सती गुप्ता एवं तरूणा रावत, लैब टेक्नोलॉजिस्ट रोशन सिंह, ब्लड बैंक सुपरवाइजर रूपेश सर्पे, लैब टेक्नीशियन भूपेश दिल्लीवार, तरुण महिलागें, अंशु नेताम तथा माला देशमुख उपस्थित रहे।
अस्पताल प्रशासन एवं ब्लड बैंक की टीम ने सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उनके इस मानवीय कार्य की सराहना की और कहा कि समय पर किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए नया जीवन साबित हो सकता है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.