दुर्ग

तीन दिनों में 274 वारंट तामील, दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान जारी

16108072026112330whatsappimage2026-07-08at4.47.24pm.jpeg

दुर्ग। फरार स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तीन दिनों में कुल 274 वारंटों का सफल निष्पादन किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 5 से 7 जुलाई 2026 तक जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में चलाए गए इस अभियान के दौरान 107 गिरफ्तारी वारंट तथा 167 स्थायी वारंट तामील किए गए।
पुलिस ने बताया कि अभियान के लिए सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। टीमों ने वारंटियों के संभावित ठिकानों, रिश्तेदारों के घरों और अन्य स्थानों पर लगातार दबिश दी। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर तकनीकी सहायता एवं स्थानीय सूचनाओं के आधार पर फरार वारंटियों की तलाश की गई। गिरफ्तार किए गए सभी वारंटियों को वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में अभियान संचालित किया गया। थाना एवं चौकी प्रभारियों को लंबित वारंटों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। अभियान में थाना एवं चौकी प्रभारियों, विवेचकों, वारंट सेल, पुलिस नियंत्रण कक्ष तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समन्वित कार्रवाई कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
दुर्ग पुलिस का कहना है कि न्यायालयीन आदेशों का प्रभावी पालन, लंबित वारंटों का शीघ्र निराकरण तथा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी फरार वारंटी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल निकटतम थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार वारंटियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और कानून से बचने का हर प्रयास विफल किया जाएगा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.