दुर्ग। अपराध विवेचना को अधिक त्वरित, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में दुर्ग पुलिस ने महत्वपूर्ण पहल की है। पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्राप्त मोबाइल डेटा टर्मिनल (Samsung Galaxy XCover) सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग के प्रशासनिक भवन स्थित दधिची प्रशिक्षण हॉल में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी में पदस्थ विवेचकों को वितरित किए गए।
इस अवसर पर अधिकारियों की उपस्थिति में विवेचकों को आधुनिक उपकरण सौंपे गए। इन मोबाइल डेटा टर्मिनलों की सहायता से विवेचक अब घटनास्थल से ही एफआईआर, गवाहों के कथन तथा अपराध से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इससे विवेचना की गति तेज होगी, पारदर्शिता बढ़ेगी तथा प्रकरणों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान विवेचकों को निर्देश दिए गए कि वे उपलब्ध कराई गई आधुनिक तकनीक का उपयोग पूरी जिम्मेदारी, दक्षता और निष्ठा के साथ करें, ताकि आम नागरिकों को बेहतर एवं त्वरित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
दुर्ग पुलिस ने कहा कि डिजिटल पुलिसिंग को प्रभावी बनाने और अपराध विवेचना को आधुनिक तकनीक से सशक्त करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही आमजन से भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.