दुर्ग। नगर के महावीर कॉलोनी स्थित सांखला समता भवन में "स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज" के संकल्प के साथ विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन मदनलाल सांखला के मार्गदर्शन एवं विशेष सहयोग से किया गया, जिसमें नगर के विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं देकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, आवश्यक दवाइयां वितरित कीं तथा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया।
शिविर में डॉ. आकाश बक्शी (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. विपिन जैन (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. सुमित पारख (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. निशा जैन (त्वचा रोग विशेषज्ञ), डॉ. तरंग जैन (दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ. पीयूष देवांगन (सामान्य रोग), डॉ. श्रुति देवांगन (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. अपूर्वा वर्मा (कान, नाक एवं गला रोग विशेषज्ञ), डॉ. स्वाती जैन (फिजियोथेरेपिस्ट) तथा डॉ. तरुण ध्रुव (किडनी रोग विशेषज्ञ) ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
आयोजन को सफल बनाने में मदनलाल सांखला, सोना भाटिया, गौतम बोथरा, अमृत लोढ़ा, देवीचंद कोठारी, वीर नवीन जैन बोथरा, वीर लक्ष्मी, निर्मल, नारायण नेमा, वीर नरेंद्र, रायपुर से धर्मेंद्र जैन, निर्मल भंडारी, डॉ. वैरिका सहित समता परिवार की पूरी टीम का सक्रिय योगदान रहा।
शिविर के दौरान चिकित्सा सेवाएं देने वाले सभी चिकित्सकों का सम्मान किया गया। वहीं आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया, जिनमें वीर नवीन जैन बोथरा, दिलीप ठाकुर एवं सीताराम ठाकुर प्रमुख रूप से सम्मानित हुए।
शिविर में कुल 500 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इनमें 212 नेत्र रोग से पीड़ित मरीज शामिल रहे। जांच के बाद चिन्हित जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित करने की व्यवस्था भी की गई।
आयोजकों ने कहा कि समाजहित में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.