दुर्ग

ग्राम तिरगा में जर्जर मकान, बड़ा हादसा होने का खतरा — प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित परिवार

928050720261518191001523210.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम तिरगा, वार्ड क्रमांक 14 में रहने वाले चैत राम निषाद एवं जगौती बाई का मकान अत्यंत जर्जर स्थिति में है। यह मकान रहने लायक नहीं होने के बावजूद अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ इस परिवार को नहीं मिल पाया है।
परिवार द्वारा बताया गया कि उन्होंने योजना के तहत आवेदन भी किया था और ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी की गई थी, फिर भी उनका नाम सूची में शामिल नहीं हुआ। वर्तमान में यह परिवार अत्यंत जोखिम भरी स्थिति में जीवन यापन करने को मजबूर है।
आज हुई तेज बारिश के कारण उनके मकान की एक दीवार आधी गिर चुकी है और शेष हिस्सा भी कभी भी गिर सकता है। मकान के छप्पर में केवल झिल्ली डाली गई है, जिससे पूरे घर में पानी भर गया है। ऐसे हालात में परिवार की जान को गंभीर खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया गया, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि तत्काल इस परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाए और सुरक्षित आवास की व्यवस्था की जाए।
वार्ड  पंच कविता ऋषि ने बताया कि यदि इस गरीब परिवार के साथ किसी भी प्रकार की दुर्घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित शासन-प्रशासन की होगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.