राजनीति

Breaking: हैदराबाद में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

274120620260755041001401391.jpg

नई औद्योगिक नीति और निवेश संभावनाओं से निवेशकों को कराया अवगत, राज्य में 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त

Image after paragraph

रायपुर/हैदराबाद। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति, निवेश-अनुकूल वातावरण तथा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध निवेश संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने उद्योगों की स्थापना और संचालन के लिए प्रक्रियाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और निवेशक-अनुकूल बनाया है। राज्य में उद्योग, अधोसंरचना, ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण तथा खनिज आधारित क्षेत्रों में निवेश के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने देश के प्रमुख उद्योग समूहों और निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को प्रोत्साहन देने और निवेशकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि नई औद्योगिक नीति और निवेशक-अनुकूल निर्णयों के कारण छत्तीसगढ़ को अब तक 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। इससे राज्य में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
हैदराबाद में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न उद्योग समूहों और निवेशकों के साथ निवेश की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा भी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु सहित जापान और दक्षिण कोरिया में भी निवेशक संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री की निवेश प्रोत्साहन पहल के परिणामस्वरूप राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के बीच छत्तीसगढ़ के प्रति आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। राज्य सरकार को उम्मीद है कि इन प्रयासों से आने वाले समय में और अधिक निवेश प्रस्ताव प्राप्त होंगे तथा छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख औद्योगिक निवेश केंद्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.