ब्रेकिंग

विकास कार्यों की सौगात: तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

463060620261057561001372348.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम महापौर अलका बाघमार ने तीन वार्डों में सड़क, नाली एवं पुलिया निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।
भूमिपूजन कार्यक्रम में लोककर्म विभाग प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, नरेंद्र बंजारे, शेखर चन्द्राकर, पार्षद आर.एन. वर्मा, गोविंद्र देवांगन, अजीत वैध, रंजीता पाटिल, ममता देवांगन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
महापौर ने वार्ड क्रमांक 2 राजीव नगर में सड़क सीमेंटीकरण कार्य, वार्ड क्रमांक 12 मोहन नगर में पुलिया एवं नाली निर्माण कार्य तथा वार्ड क्रमांक 26 संतरा बाड़ी में नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को जलभराव, गंदे पानी की निकासी और आवागमन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कर नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली और पुलिया जैसी आधारभूत संरचनाएं किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं और निगम प्रशासन जन आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को लगातार गति दे रहा है।
महापौर ने संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तथा तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से इन कार्यों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं का समाधान होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। नागरिकों ने नगर निगम द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी जनहित के ऐसे कार्य जारी रखने की अपेक्षा जताई।
भूमिपूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.