-पुलगांव और सुराना कॉलेज वार्ड में पहुंची कांग्रेस की टीम, बढ़े बिजली बिल को लेकर लोगों ने जताई नाराजगी

दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा स्मार्ट मीटर बदलकर पुराने मीटर लगाने की मांग को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को वार्ड क्रमांक 55 पुलगांव वार्ड एवं वार्ड क्रमांक 40 सुराना कॉलेज वार्ड के विभिन्न बूथों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर नागरिकों से स्मार्ट मीटर बदलने के लिए आवेदन फार्म भरवाए।
अभियान के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल एवं मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद विशेष रूप से उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने नागरिकों से स्मार्ट मीटर से संबंधित उनकी समस्याओं और बिजली बिल में हुई बढ़ोतरी की जानकारी ली।
इस दौरान नागरिकों ने स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में कथित रूप से कई गुना वृद्धि होने की शिकायत की। लोगों का कहना था कि घर में बिजली के उपकरण और खपत पहले जैसी ही है, इसके बावजूद बिल में भारी बढ़ोतरी हो रही है। महिलाओं ने कहा कि बढ़े हुए बिजली बिल के कारण घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर को लेकर आम नागरिकों में नाराजगी बढ़ रही है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में लागू की गई बिजली बिल हाफ योजना से उपभोक्ताओं को राहत मिली थी, लेकिन भाजपा सरकार द्वारा इस योजना को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से अधिक बिजली बिल आने की शिकायतों को सरकार को गंभीरता से लेते हुए उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करनी चाहिए।
अभियान के दौरान नागरिकों में स्मार्ट मीटर बदलने के आवेदन फार्म भरने को लेकर उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और उपभोक्ताओं की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर पुलगांव वार्ड के पार्षद अश्वनी निषाद, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के उपाध्यक्ष अजय मिश्रा, महामंत्री विजय चंद्राकर, प्रकाश जोशी, गौरव उमरे, वार्ड 55 प्रभारी पिंटू यादव, पूर्व पार्षद अशोक मेहरा, खोरबाहरा निषाद, वार्ड अध्यक्ष जीतू निषाद, सचिव मुकेश राठी, भूपेंद्र भीमसेन, मनोज सिंह, मीना पाल, नीलू जेम्स, अनिल देशमुख, मुक्ति मसीह, संध्या वर्मा, चिराग शर्मा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.