ब्रेकिंग

हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान

35705062026114829whatsappimage2026-06-05at5.14.36pm(1).jpeg

-स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज

Image after paragraph

दुर्ग। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत दुर्ग नगर पालिक निगम द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं आकर्षक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता और सौन्दर्याकरण अभियान चलाया जा रहा है। शहर के प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों और दीवारों पर आकर्षक वॉल पेंटिंग्स तथा स्वच्छता संदेशों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इन प्रयासों से शहर की दीवारें अब स्वच्छता का संदेश देते हुए नई पहचान बना रही हैं।
नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों और दीवारों पर थूकने से बचें, कचरा इधर-उधर न फैलाएं तथा स्वच्छता बनाए रखने में निगम प्रशासन का सहयोग करें। निगम का मानना है कि स्वच्छ और सुंदर शहर के निर्माण में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि स्वच्छ शहर हर नागरिक की पहचान होता है और शहर को सुंदर बनाए रखने में आम जनता की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए लगातार सफाई अभियान, कचरा प्रबंधन एवं सौन्दर्याकरण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और दुर्ग को देश के स्वच्छ शहरों की सूची में शामिल कराने में सहयोग करने की अपील की।
आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता एवं सौन्दर्याकरण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। दीवारों पर बनाई जा रही आकर्षक पेंटिंग्स और संदेश नागरिकों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निगम की टीम लगातार मैदानी स्तर पर कार्य कर रही है और स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है।
स्वास्थ्य प्रभारी नीलेश अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता केवल निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। यदि सभी नागरिक मिलकर शहर को साफ रखने का संकल्प लें, तो दुर्ग स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित कर सकता है। उन्होंने नागरिकों से कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की।
नगर निगम का यह अभियान न केवल शहर की सुंदरता बढ़ा रहा है, बल्कि नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित कर रहा है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.