रायपुर

बेटी के जन्म होने पर एफडी कराएगी नगर निगम ,मिलेंगे लाखो रुपये

image_380x226_66c34007c9ce2.jpg

रायपुर । रायपुर नगर निगम एमआईसी में एक प्रस्ताव लाने की तैयारी में है. जिसके तहत शासकीय अस्पताल में जन्म लेने वाली बीपीएल परिवार की बेटी के नाम से फिक्स डिपाजिट कराने की योजना है.रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि नगर निगम शासकीय अस्पताल में जन्म लेने वाली बेटियों के नाम पर 20 हजार रूपए डिपाजिट करने की तैयारी में है. इसके लिए अभी निगम के अधिकारी और एमआईसी सदस्यों के अलावा बैंक के लोगों से भी बातचीत करने की तैयारी है.महापौर ने कहा कि बैंक के लोगों से बातचीत करने के बाद सबसे ज्यादा रिटर्न जिस योजना के तहत मिलेगा वो बेटियों को दिलाने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जो शैक्षणिक टूर पर वो पार्षदों के साथ गए थे वहां से उन्हें ये योजना का ख्याल आया. उन्होंने कहा कि वे भी बेटियों के पिता है, इसलिए उन्हें ये एहसास है कि बेटियों के पिता की क्या जिम्मेदारी होती है और एक गरीब परिवार के लिए ये राशि कितना महत्वपूर्ण है.इस मामले में अंतिम फैसला एमआईसी की बैठक के बाद ही आना है. हालांकि इस मामले में नगर निगम के अधिकारियों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है.

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.