राजनीति

उपचुनाव परिणाम भाजपा सरकार के लिए चेतावनी, कांग्रेस अति उत्साह में न रहे: ज्ञानचंद जैन

917040620260959281001361109.jpg

दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के पूर्व महामंत्री एवं प्रवक्ता ज्ञानचंद जैन ने उपचुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह नतीजा प्रदेश की भाजपा सरकार की कार्यशैली, प्रशासनिक अक्षमता और जनता में बढ़ते असंतोष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सामान्यतः उपचुनाव सत्तारूढ़ दल के पक्ष में जाते हैं, लेकिन डबल इंजन की सरकार, मुख्यमंत्री तथा वरिष्ठ मंत्रियों के व्यापक प्रचार के बावजूद भाजपा की हार यह संकेत देती है कि जनता अपने दैनिक कार्यों में आ रही परेशानियों, बढ़ती महंगाई और प्रदेश में व्याप्त अव्यवस्था से नाराज है।
ज्ञानचंद जैन ने कहा कि केवल वैचारिक और भावनात्मक मुद्दों के सहारे जनता का विश्वास लंबे समय तक नहीं जीता जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियों तथा प्रशासनिक तंत्र के संचालन के तरीके के कारण अधिकारी भी पूरी सजगता और प्रभावशीलता के साथ कार्य नहीं कर पा रहे हैं, जिसका असर शासन व्यवस्था पर दिखाई दे रहा है।
उन्होंने कहा कि उपचुनाव के नतीजे भाजपा के लिए स्पष्ट संदेश हैं कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान पर गंभीरता से ध्यान दे। अन्यथा जनता भविष्य में भी अपना फैसला इसी प्रकार सुनाती रहेगी।
साथ ही जैन ने कांग्रेस नेताओं को भी अति उत्साह से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यह जीत कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं की मेहनत और भाजपा सरकार के प्रति जनता के आक्रोश का परिणाम है। कांग्रेस को इसे स्थायी जनसमर्थन नहीं मानना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं को आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर स्थानीय जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रियता से कार्य करने की आवश्यकता है। जनता को परिणाम दिखेंगे तभी कांग्रेस के प्रति विश्वास और मजबूत होगा। अन्यथा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
ज्ञानचंद जैन ने भाजपा संगठन के नेताओं से भी कहा कि वे केवल वाहवाही लेने के बजाय जमीनी स्तर पर संघर्ष और जनसंपर्क बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं की अनदेखी करने वाले नेताओं को जनता घर बैठाने में देर नहीं करती।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.