ब्रेकिंग

महापौर, आयुक्त, सभापति ने किया ‘कर्तव्य’ मोबाइल ऐप का शुभारंभ

56712122025111934whatsappimage2025-12-12at4.48.20pm.jpeg

-1800 निगम कर्मचारियों का पंजीयन, उपस्थिति से लेकर अवकाश आवेदन तक अब डिजिटल
दुर्ग।
नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यकुशलता और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ऑनलाइन मोबाइल ऐप ‘कर्तव्य’ का शुभारंभ किया गया।
महापौर अलका बाघमार, आयुक्त सुमित अग्रवाल तथा सभापति श्याम शर्मा ने एमआईसी सदस्यों और पार्षदों की उपस्थिति में इस ऐप का औपचारिक लॉचिंग किया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्लेसमेंट, एमसीसी और फील्ड वर्कर कर्मचारियों को दिन में तीन निर्धारित समय सुबह 6 से 6:30 बजे, 10 से 10:30 बजे और दोपहर 1:45 से 2:15 बजे के बीच उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होगा। इस व्यवस्था से फील्ड कर्मचारियों की गतिविधियों पर बेहतर निगरानी हो सकेगी और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी।
नगर निगम के लगभग 1800 कर्मचारियों का पंजीयन इस ऐप में किया जा चुका है। "कर्तव्य" ऐप के माध्यम से पेरोल विवरण, उपस्थिति रिकॉर्ड, अवकाश आवेदन सहित अनेक सुविधाएँ अब ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। इससे कर्मचारियों का समय बचेगा और कार्यकुशलता में वृद्धि होगी।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि ‘कर्तव्य’ ऐप निगम प्रशासन के डिजिटलीकरण की दिशा में बड़ा कदम है। इससे फील्ड कार्यों पर बेहतर नियंत्रण और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि डिजिटल प्रणाली अपनाने से कर्मचारी व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी। समय प्रबंधन, उपस्थिति और कार्यक्षमता पर ऐप का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
लॉन्चिंग कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, देवनारायण चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, नीलेश अग्रवाल, मनीष साहू, काशीराम कोसरे, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, पार्षद सरिता चंद्राकर, ललिता ठाकुर, लोकेश्वरी ठाकुर, खिलावन मटियारा, नीरा खिचरिया, मनीषा सोनी, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी दुर्गेश गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.