ब्रेकिंग

थाना उतई परिसर में महिला कमांडो सम्मेलन एवं प्रशिक्षण संपन्न, 120 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग

43201062026132818whatsappimage2026-06-01at6.49.44pm.jpeg

 

Image after paragraph

उतई। थाना उतई परिसर में महिला कमांडो सम्मेलन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना क्षेत्र की लगभग 120 से 125 महिला कमांडो ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री सम्मानित श्रीमती शमशाद बेगम उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत उतई की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू, जिला सेनानी नगर सेना एवं आपदा मोचन बल के नागेंद्र सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन अनूप लकड़ा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धमधा डॉ. चित्रा वर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान महिला कमांडो को पुलिस जनमित्र योजना के तहत साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन, नशा मुक्ति अभियान तथा सामाजिक अपराधों की रोकथाम में पुलिस के सहयोग संबंधी जानकारी दी गई। महिलाओं को डायल-112, साइबर एवं वित्तीय अपराधों की शिकायत हेतु डायल-1930 तथा नशे के विरुद्ध कार्रवाई के लिए डायल-1933 के महत्व से भी अवगत कराया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती शमशाद बेगम ने महिला कमांडो की भूमिका, उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों पर प्रकाश डालते हुए समाज में जागरूकता फैलाने तथा पुलिस का सहयोग करने का आह्वान किया।

Image after paragraph


नगर सेना एवं आपदा मोचन बल की टीम द्वारा महिलाओं को जीवन रक्षक प्रशिक्षण दिया गया। इसमें डूबते व्यक्ति को बचाने के उपाय, रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में सावधानियां एवं बचाव, अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) के उपयोग सहित विभिन्न आपदा प्रबंधन संबंधी जानकारियां दी गईं।
यातायात विभाग से आए निरीक्षक युवराज साहू ने हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, शराब सेवन कर वाहन न चलाने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान महिला कमांडो में विशेष उत्साह एवं जागरूकता देखने को मिली। उन्होंने पुलिस प्रशासन को आश्वस्त किया कि अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नशामुक्त समाज के निर्माण तथा महिला सशक्तिकरण के लिए वे हर संभव सहयोग प्रदान करेंगी।
कार्यक्रम के अंत में महिला कमांडो को टॉर्च, सीटी, टोपी एवं डंडा प्रदान कर उन्हें सुसज्जित किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.