स्वास्थ्य

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर दुर्ग जिला चिकित्सालय में जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक और शपथ कार्यक्रम आयोजित

785300520260756461001335269.jpg


दुर्ग। विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई  के अवसर पर जिला चिकित्सालय दुर्ग में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के संयुक्त तत्वावधान में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “आकर्षण का पर्दाफ़ाश – निकोटीन और तंबाकू की लत का मुकाबला” रही।
कार्यक्रम के तहत जिला चिकित्सालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और नागरिकों ने भाग लिया। रैली के दौरान तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों से संबंधित जागरूकता नारे लगाए गए तथा आमजन को तंबाकू से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों की जानकारी देने के लिए आईईसी सामग्री का वितरण किया गया।
रैली के पश्चात जिला चिकित्सालय प्रांगण में “तंबाकू से होने वाले दुष्परिणाम” विषय पर रोल प्ले (नुक्कड़ नाटक) प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से तंबाकू एवं निकोटीन की लत से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को तंबाकू सेवन से दूर रहने, इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने तंबाकू एवं निकोटीन उत्पादों का सेवन नहीं करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। सभी ने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज, अस्पताल सलाहकार डॉ. ओ.पी. वर्मा, डॉ. सोनल सिंह, डॉ. आर.के. मल्होत्रा, डॉ. हेमंत साहू, डॉ. विनिता धुर्वे, डॉ. बालवेंद्रे, डॉ. रेनू तिवारी, मैट्रन चित्ररेखा बोरकर सहित जिला चिकित्सालय के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने तंबाकू निषेध के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न जागरूकता नारे भी लगाए—
“तंबाकू को कहें ना, स्वस्थ जीवन को कहें हाँ!”
“तंबाकू छोड़ें, जीवन से जुड़ें!”
“स्वस्थ युवा, स्वस्थ समाज – तंबाकू मुक्त हो हर आज!”
“आज ही लें यह ठान, तंबाकू मुक्त बने हिंदुस्तान!”

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण और जनस्वास्थ्य संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.