ब्रेकिंग

दुर्ग पुलिस में डायल-112 फेज-2 नेक्स्ट जेन सेवा का शुभारंभ, 35 अत्याधुनिक ERV एवं 4 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन शामिल

714200520260627061001286041.jpg

 

Image after paragraph

भिलाई/दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए दुर्ग जिले के पुलिस विभाग में डायल-112 “फेज-2 नेक्स्ट जेन” सेवा का शुभारंभ किया गया। पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-06 भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री गजेंद्र यादव ने नवीन डायल-112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर दुर्ग पुलिस को “फेज-2 नेक्स्ट जेन” परियोजना अंतर्गत 35 अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ERV) एवं 4 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन प्राप्त हुए हैं। इन वाहनों के शामिल होने से जिले में आपातकालीन सेवाओं की प्रतिक्रिया क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा आम नागरिकों को अधिक त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।
कार्यक्रम में आधुनिक तकनीक से सुसज्जित नवीन डायल-112 वाहनों का प्रदर्शन भी किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को त्वरित रिस्पांस प्रणाली, हाईवे पेट्रोलिंग व्यवस्था तथा आपातकालीन सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
-नागरिक सुरक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : गजेंद्र यादव
मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य शासन नागरिकों की सुरक्षा एवं आपातकालीन सहायता व्यवस्था को अधिक मजबूत, प्रभावी और तकनीक आधारित बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि डायल-112 फेज-2 परियोजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि नवीन ERV एवं हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं, अपराध एवं अन्य आपात स्थितियों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित होगी। इससे ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में नागरिकों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।

Image after paragraph

-पुलिस सहायता व्यवस्था होगी और मजबूत : ललित चंद्राकर
विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर ने कहा कि डायल-112 सेवा आम नागरिकों के लिए भरोसेमंद सहायता प्रणाली बन चुकी है। नई तकनीक से लैस वाहनों के शामिल होने से पुलिस सहायता व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा लोगों को समय पर मदद मिल सकेगी।
-आधुनिक पुलिसिंग की दिशा में बड़ा कदम ..
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने कहा कि डायल-112 फेज-2 परियोजना पुलिसिंग व्यवस्था को आधुनिक, तकनीकी रूप से सक्षम एवं त्वरित प्रतिक्रिया आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। नई नियंत्रण एवं संचार प्रणाली से घटनास्थल तक कम समय में पहुंचना संभव होगा।
वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि दुर्ग जिले को प्राप्त 35 ERV एवं 4 हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों में संचालित किया जाएगा। इन वाहनों में GPS, PTZ कैमरा, डैश कैमरा, मोबाइल डेटा टर्मिनल सहित कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे आपातकालीन सेवाओं की गुणवत्ता और प्रतिक्रिया समय में सुधार होगा।
-कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे उपस्थित ..
कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री  गजेंद्र यादव, विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, महापौर नीरज पाल, दुर्ग संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मणिशंकर चन्द्रा रहे, जबकि कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डायल-112 के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस विभाग के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
-आपातकालीन प्रतिक्रिया समय में होगा सुधार ..
दुर्ग पुलिस के अनुसार डायल-112 फेज-2 परियोजना के अंतर्गत प्राप्त नवीन ERV एवं हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों से जिले में आपातकालीन प्रतिक्रिया समय में उल्लेखनीय सुधार होगा। साथ ही पुलिस, चिकित्सा, अग्निशमन एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं का समन्वित और प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सकेगा।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में डायल-112 सेवा का उपयोग कर त्वरित सहायता प्राप्त करें तथा सड़क सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.