ब्रेकिंग

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

900060520261422391001224516.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को अहिवारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मुरमुंदा, लिमतरा एवं नंदौरी का दौरा कर खरीफ फसल हेतु खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लिया।
दौरे के दौरान सामने आए आंकड़े भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों की पोल खोलते हैं। श्री ठाकुर ने बताया कि पिछले वर्ष 1 अप्रैल 2025 से 7 मई 2025 के बीच मुरमुंदा सोसायटी में डीएपी 323 बोरी, यूरिया 389 बोरी, सुपर फास्फेट 124 बोरी एवं पोटाश 109 बोरी, लिमतरा सोसायटी में डीएपी 143 बोरी, यूरिया 247 बोरी, सुपर फास्फेट 71 बोरी एवं पोटाश 18 बोरी तथा नंदौरी सोसायटी में डीएपी 540 बोरी, यूरिया 733 बोरी, सुपर फास्फेट 291 बोरी एवं पोटाश 155 बोरी का वितरण हो चुका था, जो उस समय भी अपर्याप्त था।
इसके विपरीत, इस वर्ष 6 मई 2026 तक की स्थिति बेहद चिंताजनक है। अब तक किसानों को एक भी बोरी खाद का वितरण प्रारंभ नहीं किया गया है और न ही समितियों में पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया गया है। यह स्थिति स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि भाजपा सरकार किसानों की जरूरतों के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील है। यह समस्या केवल दुर्ग जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रही है।
श्री ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में किसानों के साथ लगातार छल किया जा रहा है। जहां पिछले वर्ष किसानों को प्रति एकड़ 2 बोरी यूरिया एवं 1 बोरी डीएपी दिया जा रहा था, वहीं इस वर्ष उसे भी घटाकर केवल 1 बोरी यूरिया व 1 बोरी डीएपी दिए जाने की बात सामने आ रही है, जो सीधे-सीधे किसानों की उत्पादन क्षमता पर चोट है।
दौरे के दौरान श्री ठाकुर ने उपस्थित किसानों से सीधी चर्चा भी की, जिसमें किसानों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अब तक खाद वितरण शुरू नहीं हुआ है, जिससे बुवाई की तैयारी प्रभावित हो रही है। किसानों ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हर वर्ष खाद के लिए भटकना पड़ता है, लेकिन इस बार तो स्थिति और भी बदतर है। किसानों ने यह भी कहा कि यदि समय पर खाद उपलब्ध नहीं हुआ तो फसल पर गंभीर असर पड़ेगा और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा।
वर्तमान स्टॉक की स्थिति भी बेहद निराशाजनक है। नंदौरी सोसायटी में मात्र 52 टन यूरिया, 80 टन डीएपी, 30 टन सुपर फास्फेट एवं 22 टन पोटाश उपलब्ध है, जबकि मुरमुंदा सोसायटी में 13 टन यूरिया, 3 टन सुपर फास्फेट, 4 टन पोटाश एवं 40 टन एनपीके उपलब्ध है, वहीं डीएपी का स्टॉक शून्य है। यह स्थिति खरीफ सीजन से पहले ही भारी संकट का संकेत दे रही है।
श्री ठाकुर ने कहा कि बुवाई शुरू होने से पहले ही खाद की यह किल्लत किसानों को आर्थिक और मानसिक रूप से तोड़ रही है। भाजपा सरकार की नीतियों के कारण किसान हताश और निराश हैं, और उन्हें “खून के आंसू” रोने पर मजबूर किया जा रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) मांग करती है कि सरकार तत्काल सभी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद का भंडारण सुनिश्चित करे, वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाए एवं किसानों को पूर्व की तरह पर्याप्त खाद उपलब्ध कराए। अन्यथा कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
इस दौरान हीरा वर्मा जिला उपाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश साहू, उपाध्यक्ष जगदीश मारकंडे, धरम बर्रे, युवा कांग्रेस जिला महासचिव प्रवीण देवांगन, युवा कांग्रेस अहिवारा विधानसभा अध्यक्ष हेमंत साहू, राजा पाल, सत्यम, लेखराज पाल, खिलेश साहू, फलेंद्र, गगन, निमेष टिकारिहा, लोकेंद्र वर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता व स्थानीय किसान उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.