नई दिल्ली। ग्वालियर में आज अचलेश्वर महादेव की दान पेटी खोलने के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब दान पेटी में मुकेश धीरूभाई अंबानी को धमकी दी गई। जब दान की रकम की गिनती की गई तो एक स्टांप पर लिख हुआ था कि मेरा अगला टार्गेट मुकेश धीरूबाई अंबानी। स्टांप पर पता भी लिखा हुआ है, जिसमें मनोज शर्मा पुत्र रामेश्वर दयाल शर्मा निवासी बालाजी विहार गुढ़ी गुढ़ा का नाका, कंपू ग्वालियर लिखा हुआ है।
स्टांप निकलने के बाद मंदिर प्रबंधन ने इसे पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह स्टांप तब निकला जब अचलेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटियों में आए दान की रकम की गिनती की जा रही थी।अचलेश्वर संचालन समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश उच्च न्यायालय एनके मोदी के निर्देशन पर बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मंदिर में लगे चौदह दानपात्रों के ताले खोले गए। गिनती के लिए पहले नोटों को छांटकर उनकी गड्डियां बनाईं गईं। उसके बाद नोटों की गिनती की गई। मंदिर के प्रबंधक वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस माह चढ़ौत्री के रूप में छह लाख 53 हजार 450 रुपये की राशि निकली है। मुकेश अंबानी को धमकी वाली पर्ची को निकालकर उसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं। भारत में भी मुकेश अंबानी सबसे अमीर शख्सियतों में गिने जाते हैं। यही कारण है कि सोमवार को जब उनको धमकी देने वाला पत्र मंदिर के दानपात्र में मिला तो हड़कंप मच गया। इस हड़कंप के बाद अब पुलिस ऐक्शन में आई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की भी तलाश की जा रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.