
दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के सम्मान में एक भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। निगम के मोतीलाल वोरा सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में आयुक्त सुमित अग्रवाल ने 9 कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए आयुक्त सुमित अग्रवाल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की दीर्घकालिक सेवा की सराहना करते हुए कहा कि इन कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यनिष्ठ कार्य और समर्पण से निगम के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मठ कर्मचारियों को सम्मानित करना निगम के लिए गर्व की बात है।
सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में वंदना श्रीवास्तव (सहायक ग्रेड-2), शीला यादव (सहायक शिक्षिका), पूनम सिंह (उच्च श्रेणी शिक्षिका), भूपत भारद्वाज (प्रभारी सहायक राजस्व निरीक्षक), करुणा देवांगन (भृत्य) एवं रुखमणी (सफाई कामगार) सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे, जिन्होंने विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त साथियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके कार्यकाल को यादगार बताया। सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, लेखाधिकारी रेवाराम मनु, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा, महामंत्री अनिल सिंह सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयुक्त ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.