ब्रेकिंग

अपार्टमेंट्स से जनगणना में सहयोग की अपील, 1 से 30 मई तक चलेगा मकान सूचीकरण कार्य

247050520261506081001220638.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग । नगर पालिक निगम दुर्ग के प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने शहर के सभी अपार्टमेंट्स, हाउसिंग सोसायटी एवं रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) से जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सटीक एवं पूर्ण जानकारी के आधार पर ही शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव हो पाता है, इसलिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह इस राष्ट्रीय कार्य में भागीदारी निभाए।
भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत छत्तीसगढ़ में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई से 30 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इस दौरान प्रगणक (Enumerators) एवं पर्यवेक्षक (Supervisors) घर-घर जाकर आवश्यक जानकारी एकत्रित करेंगे।
आयुक्त ने बताया कि पूर्व अनुभवों में यह देखा गया है कि गेटेड कम्युनिटी, हाई-राइज अपार्टमेंट्स एवं निजी कॉलोनियों में प्रगणना टीम को प्रवेश एवं डेटा संग्रहण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार सुरक्षा नियमों एवं सोसायटी प्रबंधन के साथ समन्वय के अभाव में कार्य प्रभावित होता है।

Image after paragraph


इसी को ध्यान में रखते हुए सभी अपार्टमेंट/सोसायटी प्रबंधन एवं रहवासियों से अनुरोध किया गया है कि—
जनगणना कर्मचारियों को सोसायटी परिसर में प्रवेश की अनुमति दें
प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार करें
आवश्यक जानकारी साझा करने में संकोच न करें
सुरक्षा गार्डों को निर्देशित करें कि वे जनगणना टीम को सहयोग प्रदान करें
नगर निगम प्रशासन ने सोसायटी अध्यक्षों एवं सचिवों से विशेष रूप से अपील की है कि वे इस प्रक्रिया को सुगम बनाने में सहयोग करें। साथ ही सभी RWA एवं हाउसिंग सोसायटी से अपेक्षा की गई है कि वे जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सक्रिय एवं सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.