
दुर्ग। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुम्हारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और ₹2 लाख नगदी के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 5 मई 2026 को थाना कुम्हारी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खारून नदी स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति सफेद प्लास्टिक बोरी में अवैध देशी कट्टा एवं नगदी रखकर बिक्री करने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी गई।
पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अविनाश आष्टिकर (53 वर्ष) निवासी कबीर नगर, रायपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 01 नग देशी कट्टा, 01 नग जिंदा कारतूस, ₹2 लाख नगदी और एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया।
आरोपी द्वारा हथियार एवं नगदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने सामग्री जब्त कर ली। आरोपी के खिलाफ थाना कुम्हारी में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
अवैध हथियार बिक्री की थी तैयारी ..
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध रूप से देशी कट्टा बेचने की तैयारी में था। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका ..
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि पुरुषोत्तम कुर्रे, सउनि सुभाष बोरकर, आरक्षक जी. किरण, फनेश्वर गंगराले, विकास शेण्डे एवं राजेश ध्रुव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अवैध हथियार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.