ब्रेकिंग

अपने धर्म की रक्षा के प्रति सच्चा सेवक बने– गजेन्द्र यादव

97102042026130300whatsappimage2026-04-02at6.29.29pm.jpeg

-हनुमान जयंती पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने शहरवासियों को दी शुभकामनाएं

Image after paragraph

दुर्ग। हनुमान जयंती के अवसर पर दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हनुमान मंदिरों में केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने पहुंचकर भगवान हनुमान जी के चरणों में शीश नवाये और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को हनुमान चालीसा के नियमित पाठ के लिए प्रेरित किये।
हनुमान जयंती पर सुबह से ही वे कार्यकर्ताओं के साथ दीपक नगर, अग्रसेन चौक, तमेरपारा, किल्ला मंदिर, बनियापारा, मिलपारा, जैन मंदिर रोड, श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर कसारिडीह, ओल्ड बोरसी सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित हनुमान मंदिरों एवं हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित हवन-पूजन कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान हनुमान जी को चोला अर्पित किये तथा महाआरती में शामिल हुए।

Image after paragraph

केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने सभी शहरवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे शहर में जय श्री राम और जय हनुमान के जयकारों के साथ भक्ति का वातावरण बना रहा। साथ ही शहर के विभिन्न मंदिर व समितियों में आयोजित भोग-भंडारे में भी शामिल होकर हांथ बंटाये।
इस अवसर पर मंत्री श्री यादव ने कहा कि आज समाज में अपने धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। हम अपने धर्म की रक्षा करेंगे, तभी धर्म हमारी रक्षा करेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से भगवान हनुमान जी के आदर्शों पर चलने और धर्म रक्षा के प्रति सच्चा सेवक बनने का आह्वान किया।
उन्होंने आगे कहा कि जब श्रद्धालु पूर्ण आस्था और भक्ति के साथ हनुमान जन्मोत्सव मनाते हैं, हनुमान जी को चोला चढ़ाते हैं, हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं और संकटमोचन से अपने कष्ट दूर करने की प्रार्थना करते हैं, तो भगवान हनुमान निश्चित रूप से अपने भक्तों के सभी संकट दूर करते हैं।

Image after paragraph

दीपक नगर में भूमिपूजन -  
दीपक नगर, दुर्ग स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर के नवनिर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए। हनुमान जयंती के अवसर पर उन्होंने उपस्थितजन को सम्बोधित करते हुए कहा की नवनिर्मित होने जा रहा यह भव्य मंदिर हमारी आस्था, श्रद्धा और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बनेगा। इस पुनीत कार्य में सभी श्रद्धालुओं का योगदान सराहनीय है। प्रभु श्री हनुमान जी से प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सभी के कल्याण की कामना किये।
इस अवसर पर सभापति श्याम शर्मा, जिला महामंत्री विनोद अरोड़ा, विजय अग्रवाल, संतोष गोलछा, टोपेश जी, राजेश शुक्ला, विजय जलतारे, अनूप गटागट, मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण सहित क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.