ब्रेकिंग

संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती पर प्रदेश में अवकाश घोषित करें - डॉ. प्रतीक उमरे

494020420260630091001067782.jpg

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन एवं सेन समाज सेवा समिति युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. प्रतीक उमरे ने 14 अप्रैल को संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश में शासकीय अवकाश घोषित करने का आग्रह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से किया है।उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज का जीवन समाज सेवा,मानवता,समरसता और भक्ति का अद्भुत उदाहरण रहा है,जिनके आदर्शों से आज भी समाज को नई दिशा और प्रेरणा मिलती है।सेन जी महाराज ने समाज में समानता,सेवा और आध्यात्मिक चेतना का संदेश दिया।उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारा,सामाजिक समरसता और मानव कल्याण को बढ़ावा दिया जा सकता है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में सेन समाज सहित बड़ी संख्या में लोग संत श्री सेन जी महाराज की जयंती को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं,इसलिए इस पावन अवसर पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाना समाज की भावनाओं का सम्मान होगा।छत्तीसगढ़ सरकार समाज के सभी वर्गों के सम्मान और उनकी आस्था को प्राथमिकता देती रही है।ऐसे में संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती पर अवकाश घोषित होने से प्रदेश के लाखों श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा और समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।डॉ. प्रतीक उमरे ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि प्रदेश में संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती को सम्मानपूर्वक मनाने के लिए 14 अप्रैल को शासकीय अवकाश घोषित करने की घोषणा की जाए,जिससे समाज में गौरव और सम्मान की भावना मजबूत होगी।सेन जी महाराज के आदर्शों को अपनाकर समाज में सेवा,सद्भाव और समरसता का वातावरण बनाया जा सकता है और यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.