भिलाई,(मोरज देशमुख)। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 42 वर्षीय युवक मोहन रामटेक की संदिग्ध हालात में शव मिली है। घर में फंदे से लटका शव मिलने के बाद जहां पुलिस इसे आत्महत्या के एंगल से जांच रही है, वहीं मृतक के भाई नवीन रामटेके ने हत्या की आशंका जताई है। परिवार का कहना है कि शव पर चोट के निशान भी मिले हैं और सुसाइड नोट में दो लोगों के नाम सामने आए हैं, जिससे मामला संदिग्ध हो गया है। जानकारी के अनुसार मोहन रामटेक पिछले करीब 3 महीनों से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था और पेंटिंग का काम करता था। शानिवार सुबह मकान मालिक को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर फंदे से लटका शव बरामद किया और सुसाइड नोट जब्त किया।
मृतक के भाई नवीन रामटेके ने बताया कि किसी से कोई बड़ा विवाद सामने नहीं आया था, लेकिन शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि मृतक की मां का भिलाई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था और शनिवार को उनका ऑपरेशन होना था, जिसके कारण परिवार के सभी लोग रात में अस्पताल में थे और घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान यह घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्मृति नगर चौकी, सुपेला थाना पुलिस, एडिशनल एसपी सिटी सुखनंदन राठौर और सीएसपी भिलाई नगर मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और सुसाइड नोट को जांच के लिए जब्त किया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.