रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों और गैस सिलेंडरों की उपलब्धता को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ले रहे हैं। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हो रही हैं, जिसमें प्रदेश के सभी संभागीय आयुक्त, आईजी, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक जुड़े।
बैठक में मुख्यमंत्री ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की वर्तमान स्थिति की विस्तार से जानकारी ली और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में पेट्रोलियम उत्पादों और गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।
मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में निर्देश दिए कि यदि कोई व्यक्ति या व्यापारी परिस्थिति का फायदा उठाकर आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
इस बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस, कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, खाद्य विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार सहित इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल-डीजल एवं गैस डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.