ब्रेकिंग

डाटा प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर नागपुर यूनिवर्सिटी में व्याख्यान दिया भिलाई के डॉ. अमित ने

42227032026114719whatsappimage2026-03-27at5.15.36pm.jpeg

भिलाई। सेंटर फॉर लॉ टेक्नालॉजी एण्ड पॉलिसी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी नागपुर, महाराष्ट्र की ओर से डाटा प्राइवेसी और सिक्योरिटी विषय पर एक विशेष विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र डॉ. अमित पाढ़ी को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने डेटा गवर्नेंस और प्राइवेसी नियमन के तेजी से बदलते परिदृश्य पर अपने विचार साझा किए।
इस व्याख्यान का संचालन एवं समन्वय विश्वविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दिशा खैरे तथा प्रोफेसर अपेक्षा कांबले ने किया। उन्होंने मुख्य वक्ता का स्वागत एवं सम्मान किया। व्याख्यान में वैश्विक डेटा सुरक्षा तंत्र को प्रभावित करने वाले कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। डॉ. पाढ़ी ने अपने संबोधन में प्राइवेसी लॉ को एक उभरते पेशेवर क्षेत्र के रूप में रेखांकित करते हुए बताया कि वैश्विक संगठनों में गवर्नेंस, रिस्क और कंप्लायंस विशेषज्ञों की मांग लगातार बढ़ रही है। इस सत्र के दौरान विद्यार्थियों के बीच प्रौद्योगिकी, संवैधानिक अधिकार, कॉरपोरेट जोखिम प्रबंधन और नियामक ढांचे के अंतर्संबंधों पर सार्थक चर्चा हुई। कार्यक्रम ने डिजिटल युग में बहु-विषयक दृष्टिकोण की आवश्यकता को भी रेखांकित किया एवं अपने अनुभव और ज्ञान से छात्र समुदाय को लाभान्वित किया। उल्लेखनीय है कि इस्पात नगरी भिलाई निवासी डॉ. अमित कुमार पाढ़ी को हाल ही में महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, नागपुर के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई। वे अधिवक्ता पुष्पा रानी पाढ़ी एवं ए. एन. पाढ़ी के सुपुत्र हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.