ब्रेकिंग

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एटीएम उखाड़कर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

40226032026131213whatsappimage2026-03-26at6.39.22pm.jpeg

दुर्ग। जिले में एटीएम मशीनों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दुर्ग पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुनसान स्थानों पर स्थित एटीएम मशीनों को उखाड़कर नगदी चोरी करने की योजना बनाते थे।
पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर 2025 की रात करीब 2 बजे थाना नंदिनी नगर क्षेत्र के ग्राम ननकट्ठी बस स्टैंड के पास स्थित एक निजी कंपनी के एटीएम को अज्ञात आरोपियों द्वारा तोड़फोड़ कर उखाड़ने का प्रयास किया गया था। मामले में प्रार्थी विनय कुमार की शिकायत पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान सामने आया कि यह वारदात एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह द्वारा अंजाम दी जा रही थी, जो उत्तरप्रदेश से आकर रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में पहले रेकी करता था। इसके बाद सुनसान और हाईवे किनारे स्थित एटीएम को निशाना बनाता था।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य राज्यों से समन्वय के आधार पर दो आरोपियों—आरीफ उर्फ बाठू (35 वर्ष, मेरठ) और अहसान उर्फ एहसास (35 वर्ष, शामली)—को गिरफ्तार किया। दोनों को मध्यप्रदेश के कटनी जिले के एक मामले में पहले गिरफ्तार किया गया था, जहां से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने ननकट्ठी एटीएम घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी वारदात के दौरान मोबाइल फोन बंद रखते थे और इंटरनेट कॉलिंग का उपयोग करते थे। सीसीटीवी से बचने के लिए कैमरों पर पेंट या ग्रीस लगा देते थे। वे हर वारदात के लिए चोरी या किराए के वाहन का उपयोग करते और नंबर प्लेट बदल देते थे। गिरोह के सदस्य होटल या ढाबों में रुकने से भी बचते थे और टोल नाकों से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करते थे।
घटना में उपयोग के लिए आरोपियों ने ग्राम गनियारी से एक मेटाडोर वाहन चोरी किया था, जिससे रस्सियों की मदद से एटीएम मशीन को खींचकर उखाड़ने का प्रयास किया गया। हालांकि, आसपास के लोगों के जागने पर आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मेटाडोर वाहन (CG 07 AV 1310), रस्सियां और एटीएम तोड़ने में उपयोग किए जाने वाले उपकरण जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट के मामले भी शामिल हैं।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि एटीएम और सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे संगठित अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.