खेल

दीक्षा और सूरज बने योगासना स्पोर्ट्स के नेशनल कोच

18026022026113307whatsappimage2026-02-26at5.02.30pm.jpeg

-छत्तीसगढ़ के योग साधकों की राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि
भिलाई।
छत्तीसगढ़ के खेल जगत के लिए आज एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनएसएनआईएस), पटियाला, पंजाब में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की दो उभरती और प्रतिभाशाली योग विभूतियों, दीक्षा साहू (दुर्ग) और सूरज साहू (बिलासपुर) ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 'योगासना स्पोर्ट्स' के नेशनल कोच बनने का गौरव हासिल किया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से पूरे प्रदेश के योग प्रेमियों में हर्ष की लहर है।
दीक्षा साहू योग के प्रति समर्पित परिवार से आती हैं। उनके पिता तिजऊ राम साहू (योगाचार्य, महामंत्री-पतंजलि योग समिति जिला दुर्ग एवं स्टेट जज योगासना स्पोर्ट्स) और माता यशोदा देवी साहू (योग शिक्षिका) के निरंतर मार्गदर्शन और संस्कारों ने उनकी सफलता की नींव रखी है। इसी तरह सूरज साहू ने बिलासपुर जिले का गौरव बढ़ाते हुए अपनी कड़ी मेहनत, अटूट निष्ठा और तकनीकी कौशल के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर कोच एवं जज के रूप में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। दोनों नवनियुक्त नेशनल कोचों ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने मार्गदर्शकों गोस्वामी जयंत विष्णु भारती (प्रेसिडेंट-छत्तीसगढ़ योगासना स्पोर्ट्स), अनुप बंसल (सह-राज्य प्रभारी-भारत स्वाभिमान न्यास, छत्तीसगढ़) के साथ मास्टर आनंद सिंह (डायरेक्टर - स्वालंबी योग एकेडमी) के विशेष तकनीकी मार्गदर्शन, कठिन प्रशिक्षण को दिया है। पटियाला से नेशनल कोच की उपाधि प्राप्त करने के बाद अब दीक्षा और सूरज की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। अब वे न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के उभरते योग खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगे और आगामी राष्ट्रीय योगासना प्रतियोगिताओं में निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.