ब्रेकिंग

शराब सेवन के दौरान विवाद बढ़ा तो ईंट और स्टील के गिलास से किया हमला, पूरन भारती की मौत

934210920261320371001929681.jpg

-जामुल पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा
दुर्ग।
थाना जामुल क्षेत्र के ग्राम कुरूद में शराब सेवन के दौरान हुए आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान मारपीट में पूरन भारती की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही जामुल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईंट और स्टील का गिलास भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों को 21 सितंबर 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर को दोपहर करीब 3:30 बजे राज जोशी थाना जामुल पहुंचा और सूचना दी कि उसके मामा मनीष बघेल के दोस्त पूरन भारती को ईंट से मारकर घायल किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ग्राम कुरूद स्थित ममता मेडिकल के पास राज जोशी के मकान में पहुंची। यहां मकान के अंदर पूरन भारती घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा मिला। घटनास्थल के आसपास एक ईंट पर खून के निशान भी पाए गए।
-शराब पीने के दौरान हुआ विवाद
प्रारंभिक जांच और पूछताछ में पुलिस के सामने आया कि मनीष कुमार बघेल अपने दोस्त पूरन भारती को लेकर राज जोशी के मकान पर आया था। यहां तीनों ने साथ में शराब का सेवन किया। इसी दौरान बातचीत के बीच आपसी विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर पूरन भारती के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि राज जोशी ने ईंट और स्टील के गिलास से पूरन के सिर एवं चेहरे पर वार किया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
घटना के संबंध में थाना जामुल में अपराध क्रमांक 697/2026 के तहत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उनकी गिरफ्तारी की। घटना में प्रयुक्त ईंट और स्टील का गिलास भी जब्त किया गया।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने मामले में राज जोशी (19), निवासी ममता मेडिकल के पास, कुरूद भिलाई, थाना जामुल तथा मनीष कुमार बघेल (40), निवासी ग्राम काशीडीह खोपली, चौकी मचांदूर, थाना उतई को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने की विवाद से बचने की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि पारिवारिक अथवा आपसी विवाद की स्थिति में हिंसा का सहारा न लें। विवाद बढ़ने से पहले पुलिस को सूचना दें तथा कानून हाथ में लेने के बजाय वैधानिक माध्यम से शिकायत और सहायता प्राप्त करें। पुलिस ने कहा कि आपसी विवाद को हिंसक रूप देने से गंभीर आपराधिक घटनाएं घटित हो सकती हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.