खेल

खिलाड़ियों में दिखेगा अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रीय एकता का जज्बा - उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा

20223022026143146whatsappimage2026-02-23at7.59.08pm.jpeg

-14वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ

Image after paragraph

दुर्ग। प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई में 23 से 27 फरवरी तक आयोजित 14वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा किया गया। यह प्रतियोगिता अखिल भारतीय पुलिस कंट्रोल बोर्ड, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 437 प्रतिभागियों जिसमें 285 पुरुष एवं 152 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। टीमों के साथ मैनेजर एवं कोच भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सभी टीम मैनेजरों से परिचय प्राप्त किया। तीरंदाजी प्रतियोगिता के तीन प्रमुख इवेंट इंडियन राउंड, रिकर्व एवं कंपाउंड शामिल हैं।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों एवं केंद्रीय बलों से आए सभी खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर हृदय से स्वागत और अभिनंदन है। उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है कि इतने प्रतिष्ठित स्तर की अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर राज्य को प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का सशक्त साधन हैं। देश के कोने-कोने से आए खिलाड़ी यहां एक मंच पर एकत्र हुए हैं, जो भारत की “विविधता में एकता” की भावना को साकार करते हैं। विशेष रूप से पुलिस एवं केंद्रीय बलों के खिलाड़ी, जो देश की सुरक्षा का दायित्व निभाते हैं, खेल मैदान में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे है। प्रतियोगिता में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ियों की उपस्थिति इस आयोजन की गरिमा को और बढ़ाती है।

Image after paragraph

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। छत्तीसगढ़ पुलिस को राष्ट्रपति कलर अवार्ड से सम्मानित किया जाना पूरे प्रदेश के लिए सम्मान की बात है। नक्सलवाद के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, आधुनिक तकनीकों का उपयोग, ड्रोन के माध्यम से पेट्रोलिंग और सुरक्षा व्यवस्था में निरंतर सुधार ये सभी छत्तीसगढ़ पुलिस की दक्षता और प्रतिबद्धता के प्रमाण हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार, प्रशासन, पुलिस विभाग एवं नगर निगम द्वारा उनके आवास, स्वास्थ्य, परिवहन और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है। राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है और पूर्व में वेटलिफ्टिंग सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन इसका उदाहरण है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर, अपने-अपने राज्यों और बलों का नाम रोशन करें। 
दुर्ग महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि खेल जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। खेल शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता के विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रदेशों से आए खिलाड़ियों के बीच सामंजस्य और एकता की भावना खेलों से ही विकसित होती है। सभी खिलाड़ियों के लिए निवास, परिवहन एवं सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि उन्हें सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण मिल सके। इस अवसर पर डीजीपी  अरूण देव गौतम, एडीजी  विवेकानन्द सिन्हा, एडीजी  एसआरपी कल्लूरी, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर  अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.