ब्रेकिंग

चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज का वार्षिक अधिवेशन एवं छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक ललित चंद्राकर

77623022026123407whatsappimage2026-02-23at5.56.43pm.jpeg

-समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, उन्नतशील कृषकों, सफल व्यवसायियों एवं वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया

Image after paragraph

दुर्ग/अण्डा।चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज, उपक्षेत्र अण्डा के वार्षिक अधिवेशन एवं छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए। छत्रपति शिवाजी महाराज जी के तैल चित्र पर माल्यारोपण व दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत् पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, उन्नतशील कृषकों, सफल व्यवसायियों एवं वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कर उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की गई। यह आयोजन सामाजिक एकता, गौरवशाली परंपराओं एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के आदर्शों को आत्मसात करने का सशक्त माध्यम बना।

Image after paragraph

मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा, "छत्रपति शिवाजी महाराज जी का जीवन और उनके आदर्श हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। उनकी वीरता, साहस और राष्ट्रभक्ति की भावना हमें अपने देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा देती है। चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज का यह आयोजन समाज के लोगों को एकजुट करने और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। मैं इस अवसर पर समाज के सभी लोगों को बधाई देता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, उन्नतशील कृषकों, सफल व्यवसायियों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करना एक सराहनीय कदम है, जो समाज के विकास में उनके योगदान को मान्यता देता है।"
कार्यक्रम में अध्यक्ष दीनानाथ चंद्राकर, उपाध्यक्ष अमित चंद्राकर, सचिव राजेन्द्र चंद्राकर, कोषाध्यक्ष छत्रपाल चंद्राकर, आनंद चंद्राकर, शिव चंद्राकर, अमित चंद्राकर, तारकेश्वर चंद्राकर, ईश्वर चंद्राकर, डॉ. गोविन्द चंद्राकर, सेवक चंद्राकर, राजेश चंद्राकर, नकुल चंद्राकर, लोकमानी चंद्राकर, संजय चंद्राकर, त्रेता चंद्राकर, गोलू चंद्राकर, जनप्रतिनिधि सरपंच दिग्विजय सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य आशा मिश्रा, जनपद सदस्य अजीत चंद्राकर, जनपद सभापति लोमस चंद्राकर, सोसाइटी अध्यक्ष पुकेश चंद्राकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगिता चंद्राकर, यशवंत चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.