ब्रेकिंग

विशेष लेख : धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान

66027112026140736whatsappimage2026-11-27at7.33.08pm.jpeg

-छत्तीसगढ़ में 39 लाख से अधिक महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मिली आजादी

Image after paragraph

धनंजय राठौर
संयुक्त संचालक, जनसंपर्क

 

लकड़ी, कोयले और कंडों के पारंपरिक चूल्हों के बजाय एलपीजी मिलने से रसोई धुएं से मुक्त मिली, जिससे महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य व सांस संबंधी दिक्कतों में सुधार हुआ है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ में लगभग 39 लाख 73 हजार से अधिक महिलाओं को एलपीजी गैस कनेक्शन देकर चूल्हे के धुएं से राहत दिलाई है।
छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों की लाखों महिलाओं के जीवन में एक ऐतिहासिक बदलाव आया है। वर्षों तक मिट्टी के चूल्हे पर लकड़ी और उपलों के धुएं के बीच खाना पकाने की मजबूरी से जूझ रही महिलाओं को अब स्वच्छ ईंधन मिल रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से प्रदेश की 39 लाख से अधिक महिलाओं को निःशुल्क एलपीजी (रसोई गैस) कनेक्शन प्राप्त हुए हैं, जिससे उन्हें न केवल धुएं से मुक्ति मिली है, बल्कि उनके स्वास्थ्य, समय और सम्मान की भी रक्षा हुई है।
-एक बड़ी सामाजिक और स्वास्थ्य क्रांति
पारंपरिक चूल्हे से निकलने वाला जहरीला धुआं ग्रामीण महिलाओं के लिए साइलेंट किलर की तरह था। एक दिन में घंटों चूल्हे के सामने बैठना सैकड़ों सिगरेट पीने के बराबर नुकसानदायक माना जाता है, जिससे श्वसन संबंधी रोग, आंखों में जलन और फेफड़ों की गंभीर बीमारियां होती थीं। उज्ज्वला योजना ने सीधे तौर पर इस समस्या पर प्रहार किया है। आज बस्तर के सुदूर वनांचल से लेकर सरगुजा की पहाड़ियों और मैदानी गांवों तक, रसोईघरों में धुएं के गुबार की जगह नीली लौ ने ले ली है। 
-समय की बचत और आत्मनिर्भरता की ओर कदम
पहले ग्रामीण महिलाओं का एक बड़ा हिस्सा जंगल से जलाऊ लकड़ी बीनने, उपले थापने और फिर चूल्हा जलाने में ही बीत जाता था। इस कठिन श्रम के कारण वे न तो अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे पाती थीं और न ही किसी आर्थिक गतिविधि से जुड़ पाती थीं। गैस कनेक्शन मिलने से खाना बनाना बेहद आसान और तेज हो गया है। इस बचे हुए समय का उपयोग अब महिलाएं स्व-सहायता समूहों से जुड़कर रोजगार करने, बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने और परिवार की आय बढ़ाने में कर रही हैं। ग्रामीण और वंचित वर्ग की महिलाओं को पहली बार में एलपीजी कनेक्शन, गैस चूल्हा और पहला रिफिल पूरी तरह निःशुल्क प्रदान किया जाता है।
-पर्यावरण संरक्षण में भी अहम योगदान
उज्ज्वला योजना का लाभ केवल रसोई की चारदीवारी तक सीमित नहीं है। छत्तीसगढ़ एक वन-बहुल राज्य है। 39 लाख 73 हजार से अधिक परिवारों के एलपीजी अपनाने से जलाऊ लकड़ी के लिए पेड़ों की कटाई में भारी कमी आई है। यह योजना पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने में भी एक मील का पत्थर साबित हो रही है। बिलासपुर जिले में 2 लाख 94 हजार 134 महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से एलपीजी गैस कनेक्शन देकर चूल्हे के धुएं से राहत दिलाई है। इसी प्रकार  जांजगीर-चांपा जिले में 2,74,650, रायगढ जिले में 2,30,101, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 2,27,132, महासमुंद जिले में 1,93,464, कोरबा जिले में 1,55,683, जशपुर जिले में 1,42,185 , बस्तर जिले में 1,33,555,  बेमेतरा जिले में 1,33,377, धमतरी जिले में 1,28,643, कवर्धा (कबीरधाम) जिले में 1,20,895,  मुंगेली जिले में  1,19,549  महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से एलपीजी गैस कनेक्शन देकर चूल्हे के धुएं से राहत दिलाई है।
-महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक
जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा विकासखंड बगीचा निवासी श्रीमती क्रांति यादव ने गैस सिलेंडर प्राप्त कर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि अब उन्हें पारंपरिक चूल्हे के धुएँ से छुटकारा मिलेगा। पहले रसोई में धुएँ के कारण आँखों में जलन और सांस लेने में परेशानी होती थी, लेकिन अब गैस कनेक्शन मिलने से वे स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में आसानी से भोजन बना सकेंगी। इसी प्रकार ग्राम मड़िया निवासी श्रीमती फूलमती नगेसिया ने बताया कि वे अब तक लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाती थीं। धुएँ के कारण घर का वातावरण खराब हो जाता था और उन्हें काफी असुविधा होती थी। निःशुल्क गैस कनेक्शन मिलने से अब खाना जल्दी और साफ-सुथरे तरीके से बन सकेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना उनके लिए बहुत राहत लेकर आई है। 
-सिलेंडर मिलते ही महिलाओं के चेहरों पर सुकून और खुशी साफ झलक उठी
राजनांदगांव जिले के मेड़ेसरा निवासी श्रीमती राजेश्वरी साहू ने बताया कि निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को सुरक्षित, स्वच्छ और किफायती ईंधन सुलभ हुआ है। रवेली निवासी श्रीमती परमेश्वरी वर्मा ने कहा कि पहले चूल्हे के धुएं से छोटे बच्चों को भी परेशानी होती थी। अब गैस सिलेंडर मिलने से बच्चों को धुएं से राहत मिलेगी और भोजन जल्दी व सुरक्षित तरीके से बन सकेगा। सिलेंडर मिलते ही महिलाओं के चेहरों पर सुकून और खुशी साफ झलक उठी। यह खुशी केवल सुविधा मिलने की नहीं, बल्कि वर्षों से झेली जा रही कठिनाइयों से मुक्ति की थी। कच्चे मकानों में जीवन यापन कर रहीं राजेश्वरी साहू, मीना यादव, परमेश्वरी वर्मा और पावर्ती के लिए यह दिन सपने के साकार होने जैसा रहा।
महिलाओं के नाम पर गैस कनेक्शन जारी होने से परिवार में उनकी निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ी है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी और रिफिल की सुगम उपलब्धता ने इस योजना को जमीनी स्तर पर सफल बनाया है।  आज छत्तीसगढ़ की ये 39 लाख 73 से अधिक महिलाएं केवल एक योजना की लाभार्थी नहीं हैं, बल्कि वे स्वस्थ परिवार, स्वच्छ पर्यावरण और सशक्त समाज की संवाहक बन चुकी हैं। धुएं से मिली यह आजादी छत्तीसगढ़ के ग्रामीण विकास की एक सुनहरी इबारत लिख रही है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.