ब्रेकिंग

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर दुर्ग कांग्रेस ने किया नमन, कांग्रेस अध्यक्ष धीरज ने कहाँ- नेताजी का जीवन युवाओ के लिए प्रेरणास्रोत 

75823012026131146whatsappimage2026-01-23at6.38.40pm.jpeg

दुर्ग। महान स्वतंत्रता सेनानी, आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक और “नेताजी” के नाम से विख्यात सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर के तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस भवन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात कांग्रेसजनों ने शहीद चौक पहुंचकर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन कर उनके बलिदान व योगदान को याद किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे महानायक थे, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा” का नारा केवल शब्द नहीं था, बल्कि करोड़ों भारतीयों के दिलों में आज़ादी की ज्वाला जगाने का संकल्प था।
श्री बाकलीवाल ने कहा कि नेताजी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने झुकने के बजाय सशस्त्र संघर्ष का मार्ग चुना और आज़ाद हिंद फौज का गठन कर भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा नेताजी के विचारों—देशभक्ति, साहस, त्याग और सामाजिक न्याय—पर चलने के लिए प्रतिबद्ध रही है।
पूर्व विधायक अरुण वोरा ने अपने वक्तव्य में कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। नेताजी का राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और संगठन शक्ति आज की पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है और कांग्रेस पार्टी को चाहिए कि वह उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाए।
इस दौरान पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ़ अहमद, मनीष बघेल, देवश्री साहू, परमजीत भुईं, राजकुमार पाली, नंदकिशोर शर्मा, विजेंद्र भारद्वाज, आदित्य नारंग, शिव वैष्णव, राकेश साहू, मोहित वाल्दे, सुनीत घोष, पप्पू श्रीवास्तव, कमलेश नगारची, प्रशांत राव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.