-दरबार पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने शहर की खुशियाली के लिए बापजी से की प्रार्थना
दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार नवकार परिसर पुलगांव नाका में सोमवार को चालीसगांव (महाराष्ट्र) के संत गुरुदेव सोहनलाल बापजी का 25वां समाधि दिवस पूरे आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दरबार में सुबह से दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। सुबह महाआरती की गई। इस दौरान भजन-कीर्तन की धुन में श्रद्धालुओं ने नाच-गाकर अपनी श्रद्धा-भक्ति प्रकट की। दरबार में दर्शन के लिए जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। पूर्व विधायक अरुण वोरा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, पूर्व पार्षद ऋषभ जैन (बाबू), श्री साई मंदिर समिति अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ, सुजीत गुप्ता, सुरेश साहू के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों एवंं विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के प्रमुखों ने गुरुदेव सोहनलाल बापजी की शिष्या भक्तमाता शांतादेवी बापजी के दर्शन कर शहरवासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की।
.jpeg)
दोपहर बाद महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया गया। महाप्रसादी ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस दौरान श्री रामदेव बाबा दरबार समिति के सदस्य सुश्री पायल जैन, मनीष जैन, गौरव बजाज, प्रवीण पींचा, गौरव पींचा, गोविंद बजाज, संतोष छाजेड़, आशीष सोनी, दिनेश रुपारेल, राकेश धाड़ीवाल,गौतम धाड़ीवाल, प्रशांत शर्मा,पंकज शर्मा, बंटी पारख, महावीर बाफना, मनीष छाजेड़, नरेश भंडारी, निर्मल रुपारेल, संजू पुरोहित, मोंटी सोनी, गूंजा पींचा के अलावा अन्य सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.