ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को नववर्ष की बधाई, स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान

113070120261021391000661659.jpg

दुर्ग। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से शंकर नगर स्थित उनके निवास पर भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रशिक्षण विभाग प्रभारी, छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड रायपुर के सदस्य नीलकंठ गढ़े, ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर, सचिव दिलीप ठाकुर सहित तिवारी जी उपस्थित रहे।
भेंट के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर उद्घाटित नव निर्मित विधानसभा भवन के निर्माण एवं उसकी भव्य संरचना में सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के तत्वावधान में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सम्मान के लिए सभी का साधुवाद व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया तथा छत्तीसगढ़ के समग्र विकास हेतु निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.