दुर्ग। दुर्ग कोसरिया पटेल मरार समाज द्वारा शाकंभरी जयंती हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पटेल धर्मशाला, गया नगर दुर्ग में मां शाकंभरी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात चंडी चौक, दुर्ग में समाज के सामाजिक बंधुओं द्वारा हरी सब्जियों का निःशुल्क वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अरुण बोरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पटेल समाज के अध्यक्ष गया पटेल ने की। विशेष अतिथि के रूप में एमआईसी सदस्य एवं पार्षद नरेंद्र बंजारे मौजूद रहे।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में पूर्व विधायक अरुण बोरा ने पटेल समाज की संगठनात्मक क्षमता की सराहना करते हुए समाज द्वारा किए गए निःशुल्क सब्जी वितरण को अनुकरणीय बताया। उन्होंने सभी समाजजनों को शाकंभरी जयंती की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारत पटेल, पंच पटेल, पार्षद विजयंत पटेल, बजरंग पटेल, नंदू पटेल, श्याम पटेल, गोपू पटेल, राजेश पटेल, पन्ना पटेल, अमित पटेल, प्रवीण पटेल, कीर्तन पटेल, कुमार पटेल, अजय पटेल, प्रहलाद पटेल, उमाकांत पटेल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन विजयंत पटेल ने किया तथा आभार प्रदर्शन अमित पटेल द्वारा किया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.