ब्रेकिंग

शंकर जी ही हनुमान के रूप में रुद्रावतार,श्रीराम जी से उनका संबंध आत्मा व परमात्मा जैसा..

180281220251420001000609866.jpg

-सनातन धर्म को सुरक्षित व हिंदुओ को एकजुट रखने जात पात से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद का किया आव्हान..
-हनुमंत कथा के चौथे दिन उप मुख्य मंत्री विजय शर्मा,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक,सांसद संतोष पाण्डेय संघ के पूर्णेंद्र सक्सेना, बिसरा राम यादव भूपेंद्र सवन्नी सहित अनेक नेता हुए दिव्य कथा में शामिल..
-चौथे दिन भी दूर दूर से पहुंचे कथा सुनने श्रद्धालु चारो तरफ भक्तो का रहा जमवाड़ा, सोमवार हनुमंत कथा समापन दोपहर 12 से शुरू होगी के हनुमंत क्था..
 दुर्ग। 
पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी ने दिव्य हनुमंत कथा के चौथे दिन आज कथा परिसर में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि सनातन धर्म को सुरक्षित रखना हो और हिंदुओ को एकजुट रहना हो तो जातपात से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद को मूलमंत्र मानकर कार्य करे तभी भारत हिन्दू राष्ट्र बन पाएगा कथा वाचन करते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी ने हनुमान चालीसा में वर्णित शंकर सुवन केसरी नंदन,तेज प्रताप महा जग वंदन से लेकर विद्या गुणी चातुर जैसे अनेक चौपाई का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान शंकर ही रुद्रावतार हनुमान है जो अंजनी माता व वानर राज केसरी द्वारा युगों तप के कारण वानर कुल में जन्म लिया उन्होंने आगे कहा कि जिनके पास अतुलित बल होने के बाद भी अपने स्वामी के प्रति विनम्रता हो बाल्य वस्था में सूर्य को निगल लिया हो सौ योजन समुद्र को लांघकर अहंकारी रावण की सोने के लंका को अकेले जला डाला हो जिसका गुणगान स्वयं प्रभु श्रीराम करता हो फिर भी वे भक्त के भूमिका में रहे यह केवल हनुमान जी में ही संभव है और यह भक्त व भगवान के अटूट संबंध का प्रमाण है ।

Image after paragraph

   हनुमंत कथा के तहत चौथे दिन रविवार को कथा परिसर से लेकर जयंती स्टेडियम मैदान के आस पास चारो तरफ भक्तो का जमवाड़ा था हजारों लोग जमीन में बैठकर तो कोई पेड़ पर चढ़कर कथा श्रवण करते रहे इस दौरान हनुमंत कथा का रसपान करने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित प्रदेश के अनेक नेता पहुंचे इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय हनुमंत कथा संयोजक राकेश पाण्डेय  उपस्थित रहे। ईस अवसर पर कथा का आनंद लेने वालो में वरिष्ठ नेता नंद कुमार साय पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पूर्णेंद्रु सक्सेना,बिसरा राम यादव सांसद चंदू लाल साहू आयोग अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास, युवाआयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा,दीपक महस्के सहित अनेक नेता शामिल हुए।

Image after paragraph


इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी केवल कथा वाचक ही नहीं है बल्कि करोड़ों सनातनियो का प्रेरणापुंज है लेकिन कुछ लोग धर्म गुरुओं व संत महात्माओं पर भी प्रश्न खड़ा करतें है ऐसे कुछ विधर्मी हमारे प्रदेश में भी है जो राम को काल्पनिक और वेद पुराण की कथा  बताने वालो को फर्जी बताते है ईस तरह की अशिष्ट भाषा का उपयोग करने वालो को समय आने पर जनता ही जवाब देगी लेकिन प्रदेश की सरकार जहां भी समाज को दिशा देने धर्म कथा होगी तो धर्मशास्त्र बताने वालो के संत महात्माओं के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.