-अटल स्मृति वर्ष पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का प्रदेश के सभी जिलो में कार्यक्रम सम्पन्न
रायपुर। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशताब्दी को अटल स्मृति वर्ष के रूप में मनाते हुए प्रदेश के सभी जिलो में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले को कम्बल वितरण, बुजुर्गों का शाल व श्रीफल से सम्मान एवं समरसता भोज का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के हर जिलों में स्थानीय सांसद विधायक भाजपा जिलाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
रायपुर में भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्त रायपुर जिले द्वारा अग्रसेन चौक शिव नगर बस्ती बजरंग नगर में विशाल कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित कर झुग्गी झोपडी में निवासरत् लगभग 1000 लोगों को कम्बल वितरण किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अटल जी की तैल्य चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को संबोधन करते हुए मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहाँ की हमें अटल जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए सदैव देशहित में कार्य करना चाहिए विधायक पुरंदर मिश्रा ने झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहाँ कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, लौह शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह ठाकुर, मुरारी मिश्रा, राजेश पाण्डे ने भी कार्यक्रम में लोगो को सम्बोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश गुप्ता व आभार जिला सहसंयोजक चक्रधारी जगत ने की इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विकास अग्रवाल, सुधीर दुबे, चकधारी, जगत, राजू दुबे, दिनेश जंघेल, संदीप शर्मा, संतोष साहू सुरजीत छाबड़ा, कैलाश मुरारका, सोनू राजपूत, मुरली नायडू, ललीता यादव, टीटी बेहरा, अमिताभ जैन, मुक्तिदास कुमार, घनश्याम रक्सेल, अनिल बाध कान्हा राज ठाकुर, संजय साहू दिनेश शर्मा, अमित चौरसिया, महेन्द्र तिलवार, सोनू यादव, मनोज शर्मा, मीना यादव, तरूण बाघ, पीलू कुलदीप एवं आदि लोग उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.