ब्रेकिंग

कल्याण महाविद्यालय भिलाई में तोड़फोड़ व शासकीय कार्य में बाधा डालने का मुख्य आरोपी नागपुर से गिरफ्तार

725141220251618001000535203.jpg

भिलाई। कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-7 भिलाई नगर में घुसकर उत्पात मचाने, शासकीय कार्य में बाधा डालने एवं शासकीय संपत्ति को क्षति पहुंचाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रार्थी डॉ. विनय शर्मा, प्राचार्य कल्याण महाविद्यालय द्वारा थाना भिलाई नगर में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 9 दिसंबर 2025 को महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में परीक्षा फॉर्म परीक्षण एवं हस्ताक्षर का कार्य चल रहा था। इसी दौरान महाविद्यालय का पूर्व छात्र आकाश कन्नौजिया अपने साथियों दीपक पाल, आनंद यदु, नितेश गुप्ता, आशीष कालो, भौमित पटेल, अंशुल शर्मा एवं अन्य छात्रों के साथ एकराय होकर नारेबाजी करते हुए अनाधिकृत रूप से महाविद्यालय परिसर में प्रवेश कर गया।
आरोपियों ने प्राचार्य कक्ष में घुसकर अश्लील गाली-गलौज की, प्राचार्य के टेबल का कांच तोड़ दिया, शासकीय दस्तावेजों को उठाकर फेंका, फाड़ा एवं स्याही डालकर उन्हें खराब कर दिया। इसके साथ ही जूतों की माला बनाकर प्राचार्य को पहनाने का प्रयास किया गया तथा प्राचार्य की नेम प्लेट पर स्याही पोतकर उसे विरूपित किया गया। घटना के दौरान कार्यालय में धक्का-मुक्की एवं उपद्रव से समस्त स्टाफ में भय का माहौल व्याप्त हो गया।
प्रकरण में थाना भिलाई नगर द्वारा धारा 191(2), 221, 296, 324(1), 61(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले में पूर्व में दो आरोपी
(1) दीपक पाल पिता हौसला पाल (23 वर्ष) एवं
(2) हरदीप पात्रे पिता महावीर पात्रे (22 वर्ष)
को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
प्रकरण का मुख्य आरोपी आकाश कन्नौजिया (29 वर्ष), निवासी सेक्टर-5 भिलाई घटना के बाद फरार होकर दिल्ली भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे पुलिस ने नागपुर एयरपोर्ट के पास से गिरफ्तार कर भिलाई लाया। पूछताछ के दौरान उसके खिलाफ घटना में संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे दिनांक 14 दिसंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस द्वारा घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.