ब्रेकिंग

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरहोला में बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

95018112025144907whatsappimage2025-11-18at8.15.01pm.jpeg

-बच्चों ने उत्साहपूर्वक लगाए विविध स्टॉल, आकर्षक मॉडल और प्रोजेक्ट रहे केंद्र में
धमधा/दुर्ग।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरहोला में आज 18 नवम्बर 2025 को बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र–छात्राओं ने विज्ञान एवं गणित पर आधारित विविध प्रकार के मॉडल, प्रोजेक्ट और नवाचारपूर्ण प्रदर्शनों के साथ अनेक स्टॉल लगाए। बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

Image after paragraph

-सरपंच ने किया उद्घाटन ..
कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम गिरहोला के सरपंच घनश्याम बंजारे एवं उषा सोनवानी द्वारा किया गया। अतिथियों ने सभी मॉडलों एवं स्टॉलों का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।
-बच्चों को दिए गए पुरस्कार ..
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट मॉडल एवं भागीदारी के लिए प्रभारी श्रीमती सुमन श्रीवास्तव तथा अन्य शिक्षिकाओं द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।

Image after paragraph

-शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका ..
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं—
कुमारी बीना परते, श्रीमती अंजना प्रसाद, श्रीमती रीता प्रधान, श्रीमती चंद्रमणि साहू, श्रीमती सोनी, श्रीमती सीमा शर्मा, श्रीमती किरण नायक, श्रीमती रीना साहू, श्रीमती कविता वासनिक, श्रीमती तिलोत्तमा तथा हिमसागर पटेल—का विशेष सहयोग रहा।

Image after paragraph

-अटल टिंकरिंग लैब के छात्रों ने दिखाया नवाचार ..
अटल टिंकरिंग लैब के विद्यार्थियों ने भी विभिन्न नवाचारपूर्ण मॉडल प्रस्तुत किए, जिन्हें कार्यक्रम में विशेष सराहना मिली और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार भावना को प्रोत्साहित करने में अत्यंत उपयोगी साबित हुआ।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.