दुर्ग। नेपाल से उग्र विहार कर बनारस के मार्ग से होते हुए जबलपुर में विराजमान जैन संत डॉ. मणिभद्र मुनि अपने साधु-साध्वी समुदाय के साथ आगामी चातुर्मास के लिए दुर्ग (छत्तीसगढ़) पधार रहे हैं। उनके आगमन को लेकर जैन समाज में उत्साह का वातावरण है।
जैन संत की आगवानी हेतु श्रमण संघ परिवार के युवा संगठन छत्तीसगढ़ युवा श्रमण संघ का 30 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल जबलपुर पहुंचा, जहां उन्होंने पूज्य गुरुदेव श्री मणिभद्र मुनि जी महाराज, श्री पुनित मुनि जी महाराज, श्री सुद्देश मुनि जी महाराज, प्रवचन प्रभाविका महासाध्वी श्री लक्ष्मीजी महाराज, तप चंद्रीका महासाध्वी श्री वैशाली जी महाराज साहब एवं महासाध्वी डॉ. सृजना जी महाराज के दर्शन-वंदन का लाभ लिया।
साधु-साध्वी समुदाय चतुर्विध संघ के साथ दुर्ग में चातुर्मास करेंगे। इस अवसर पर जबलपुर स्थित जैन दादाबाड़ी में गुरुदेव श्री मणिभद्र मुनि जी का जन्मोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत 130 श्रद्धालुओं ने एकासना तप की आराधना की।
लंबे अंतराल के बाद जबलपुर में किसी जैन संत के आगमन से जैन समाज में हर्ष और उल्लास का माहौल रहा। आध्यात्मिक एवं गरिमामय वातावरण में राष्ट्र संत श्री मणिभद्र मुनि का जन्मोत्सव मनाया गया।
धर्मसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्र संत श्री मणिभद्र मुनि ने कहा कि उन्होंने दुर्ग संघ का नाम पूर्व में भी गुरु भगवंत एवं अन्य गुरु भाइयों से सुना है, और दुर्ग संघ सदैव चर्चा में बना रहता है। उन्होंने बताया कि उनके जन्मदिवस के अगले दिन उनके शिष्य सुदेश मुनि जी, महासाध्वी लक्ष्मी जी एवं डॉ. सृजना जी महाराज का जन्मदिवस भी एक सुखद संयोग है।
महा साध्वी लक्ष्मी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूज्य गुरुदेव नेपाल केसरी श्री मणिभद्र मुनि जी महाराज ने लगभग 54,000 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए अनेक भव्य चातुर्मास संपन्न किए हैं। उन्होंने इसे सौभाग्य बताते हुए कहा कि इस चातुर्मास को स्वर्णिम बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को धर्म से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ युवा श्रमण संघ के बैनर तले टीकम छाजेड़, राकेश संचेती, अनिल कुचेरिया, अशोक रतन बोहरा, प्रकाश कांकरिया, योगेश पारख, विक्रम पारख सहित श्रमण संघ स्वाध्याय मंडल के सदस्य गुरु दर्शन यात्रा में सम्मिलित हुए और साधु-साध्वी भगवंतों के दर्शन का लाभ प्राप्त किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.