दुर्ग। आचार्य श्री सिद्धांत सागर जी महाराज की परम शिष्या भारत गौरव गणिनी आर्यिका सौभाग्यमति माताजी की पावन प्रेरणा से निर्मित होने वाले श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ जिनालय के निर्माण कार्य का भूमि पूजन समारोह 15 नवंबर 2025 को श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे हुआ, जिसमें विधि-विधान के साथ जयकुमार पंडित जी द्वारा मंत्रोच्चार किए गए। धार्मिक माहौल में संपन्न हुए इस समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं ने मंगलाचरण व मांगलिक क्रियाओं के साथ मंदिर निर्माण की सफल पूर्णता हेतु प्रार्थना की।
इस पावन अवसर पर संतोष जी काला, मनीष बड़जात्या, संदीप जैन, सुबोध छाबड़ा, प्रदीप पाटनी, सोगानी जी, तथा धनगर गौरव समक्ष माती परिवार की सुनीता–संजय बोहरा सहित अनेक भक्तगण उपस्थित थे। सभी श्रद्धालुओं ने वीर प्रभु से शीघ्रातिशीघ्र मंदिर निर्माण पूर्ण होने का संकल्प लिया।
आस्था और भक्ति से ओतप्रोत इस भूमि पूजन समारोह ने समुदाय में उत्साह का संचार किया तथा जिनालय निर्माण के पावन संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान की।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.