-जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के नेतृत्व में बसों से रवाना हुए थे कार्यकर्ता
दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित रजत महोत्सव में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल हुए और उन्होने प्रदेशवासियों को 14,300 करोड़ रुपए की बड़ी सौगात दी। जिनमें 325 करोड़ की लागत के छत्तीसगढ़ के नवीन विधानसभा भवन का लोकार्पण के अलावा सड़क, ऊर्जा, उद्योग, आवास, ग्रामीण और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी विकास परियोजनाएं शामिल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नवा रायपुर आगमन से भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता में भारी उत्साह का माहौल रहा। फलस्वरुप दुर्ग जिला से जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के नेतृत्व में शनिवार की सुबह भाजपा कार्यकर्ता बसों व अन्य साधनों से प्रधानमंत्री मोदी की सभा में शामिल होने उत्साह के साथ रवाना हुए। नवा रायपुर में दुर्ग जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक झलक पाकर उत्साहित रहे और उन्होने मोदी जिंदाबाद के नारे लगाकर अपना उत्साह प्रकट किया।

दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के साथ भाजपा महामंत्री विनोद अरोरा, दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सेन, उपाध्यक्ष अशोक राठी, शिवेन्द्र परिहार, मनोज सोनी, मंत्री नवीन पवार, कार्यालय मंत्री सैय्यद आसिफ अली, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया के अलावा हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता नवा रायपुर पहुंचे थे। मोदी की सभा में शामिल होने भाजपा महिला कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल रहा। दुर्ग जिले से भाजपा महिला कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में रायपुर पहुंचे। बता दें कि नवा रायपुर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सभा में शामिल होने दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के नेतृत्व में बैठक कर रुपरेखा तैयार की गई थी। कार्यकर्ताओं के संख्या के लिए भी लक्ष्य निर्धारित किए गए थे। जिसे लेकर जोरदार तैयारी की गई थी। जिसके चलते शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में दुर्ग जिले से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.