होम / बड़ी ख़बरें / राज्य स्थापना दिवस पर दुर्ग जिले में 4500 से अधिक आवासों में गृह प्रवेश
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर जिले के हजारों हितग्राहियों को एक साथ अपने सपनों के गृह में प्रवेश मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पूरे प्रदेश में 1 नवम्बर को सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह नवा रायपुर, अटल नगर में आयोजित होगा, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराएंगे। यह क्षण उनके जीवन का उत्सव होगा।जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 1 नवम्बर को 4500 से अधिक आवासों में गृह प्रवेश किया जाएगा।

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के सभी ग्राम पंचायतों में पारंपरिक उत्सवमय वातावरण रहेगा। नवनिर्मित घरों को दीपों से सजाया जाएगा, रंगोलियों से आंगन सुसज्जित होंगे, और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हितग्राही अपने-अपने नए घर में प्रवेश करेंगे। कार्यक्रम के दौरान आभार पत्र, स्मृति चिन्ह एवं खुशियों की चाबी भी प्रदान की जाएगी।कलेक्टर दुर्ग अभिजीत सिंह एवं बजरंग दुबे मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग के मार्गदर्शन में पूरे जिले में इस कार्यक्रम को भव्य, गरिमामय और जनभागीता पूर्ण ढंग से आयोजित किए जाने की तैयारियाँ जोरों पर हैं। यह सामूहिक गृह प्रवेश केवल ईंट और गारे का उत्सव नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन में स्थायित्व, सम्मान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है एक सशक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक कदम।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.